सौरव गांगुली की नई शुरुआत, बिग बॉस सीजन-3 को करेंगे होस्ट, आज रात से शुरू होगा दादा का शो
Ganguly to host Bigg Boss Bangla: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बिग बॉस बांग्ला सीजन 3 होस्ट करेने वाले हैं.

Published : August 30, 2026 at 8:20 PM IST
Ganguly Bigg Boss Bangla: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब टीवी शो में नजर आने वाले हैं. जहां वो एक्टिंग करते हुए नहीं बल्कि 10 साल बाद शुरू होने वाले एक शो को होस्ट करेंगे.
लगभग दस साल बाद बंगाली जुबान में बिग बॉस को फिर से शुरू किया जा रहा है. इस सिलसिले में, आयोजकों ने एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है जिसमें शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की पुष्टि की गई है.
तीसरे सीजन के लिए गांगुली!
बिग बॉस बांग्ला के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती थे और दूसरे सीजन के होस्ट एक्टर जीत थे. लेकिन इसके बाद कई वजहों से शो नहीं हो पाया. अब बिग बॉस बांग्ला को तीसरी बार वापस लाया जा रहा है. बिग बॉस प्रोग्राम का यह तीसरा सीजन 30 अगस्त से शुरू हो रहा है. जिसमें गांगुली होस्ट के तौर पर बंगाली दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.
गांगुली ने इस रियलिटी शो को होस्ट करने की वजह भी बताई. गांगुली ने कहा, 'बिग बॉस एक अलग तरह का शो है. एक ऐसा प्रोग्राम जो सभी के करीब है, यह बंगाल में लंबे ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो रहा है. मेरे पास बिग बॉस के पिछले एपिसोड रोज देखने का समय नहीं था. मैं इसे वीकेंड पर देखता था. सबसे बड़ी बात, मैंने ध्यान से देखा है कि सलमान खान ने होस्ट के तौर पर इसे कैसे चलाया है. इस शो को होस्ट करना मेरे लिए भी दिलचस्प है.'
15 कंटेस्टेंट्स
इस सीजन के लिए कुल 15 कंटेस्टेंट्स चुने गए हैं. जिन्हें सिनेमा, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से चुना गया है. डिजाइनर श्याम भट्ट ने इस बिग बॉस हाउस को 7000 स्क्वायर फिट में नए तरीके से डिजाइन किया है. इसमें 55 कैमरे लगाए गए हैं. जिसमें कंटेस्टेंट्स की हर हरकत कैमरों में रिकॉर्ड होगी.
बिग बॉस बांग्ला सीजन 3 का ग्रैंड प्रीमियर आज रात (30 अगस्त) होगा. प्रोमो में दिखाया गया है कि टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी इस ग्रैंड प्रीमियर में आए हैं और उन्होंने धूम मचा दी है. रेगुलर एपिसोड कल से जियो हॉटस्टार पर 24x7 स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
भारी-भरकम फीस!
बिग बॉस एक लंबा शो है. यह शो दो महीने से ज्यादा समय तक चलता है, लेकिन ऐसा लगता है कि इतने लंबे प्रोग्राम के लिए दादा को बहुत ज्यादा फीस मिल रही है. ऐसी खबरें हैं कि वे सिर्फ इस सीजन के लिए 120 करोड़ रुपये ले रहे हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिली है.
अगर यह सच है, तो यह टेलीविजन होस्ट के बीच एक रिकॉर्ड होगा. गांगुली ने पहले भी टेलीविजन पर होस्टिंग की है. वे बंगाली में 'दादागिरी अनलिमिटेड' नाम के क्विज प्रोग्राम के एंकर थे. चूंकि बिग बॉस एक रियलिटी शो है, इसलिए दादा इसमें कंटेस्टेंट्स पर किस तरह के पंच मारेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा कि वे उनकी गलतियों को कैसे बताएंगे.

