TMC के हारते ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पार्टी का छोड़ा साथ, लगाए ये गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) बड़ा झटका लगा है.

Published : May 6, 2026 at 11:06 AM IST
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) को झटका पर झटका लग रहा है. पहला झटका चुनाव हारने का लगा. जब बीजेपी ने राज्य में 207 सीट जीतकर इतिहास रच और 15 साल से चली आर रही ममता की सरकार को बुरी तर से मात दे दी. जो कि टीएमसी के लिए सबसे बड़ा झटका है और दूसरा झटका उनके अपने नेताओं के पार्टी का साथ छोड़ने का लगा है.
चुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने TMC छोड़ने का ऐलान कर दिया. बता दें कि वो TMC के विधायक थे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में खेल राज्य मंत्री की भूमिका निभा रहे थे.
TMC पर लगाए गंभीर आरोप
पार्टी छोड़ने के साथ साथ मनोज तिवारी में TMC पर टिकट के बदले करोड़ों रुपये लेने का भी आरोप लगाया. उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, 'TMC ने उन्हें हावड़ा के शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने से मना कर दिया, क्योंकि मैं 5 करोड़ रुपये की राशि देने से इनकार कर दिया था. केवल उन्हीं लोगों को टिकट मिला जो भारी-भरकम रकम दे सकते थे. इस बार कम से कम 70-72 उम्मीदवारों ने टिकट पाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये दिए. मुझसे भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन मैंने देने से मना कर दिया. जरा यह तो देखिए कि जिन लोगों ने पैसे दिए, उनमें से कितने लोग जीत पाए हैं.'
BIG : मनोज तिवारी ने TMC छोड़ दी है.
— Kamalraj Singh (@kamalrajsingh_) May 5, 2026
Manoj Tiwary कह रहा है कि टिकट के बदले 5 करोड़ रुपए TMC ने मांगे थे
ये कुछ भी बोले लेकिन सच यही है कल तक ये खुद Mamata Banerjee के डर से या सत्ता के लालच मे चुप बैठे थे
Article 164 #MamataBanerjee #electionresult2026 #bengalpolls2026 pic.twitter.com/BKcP0753Hl
TMC छोड़ने का ऐलान
इस बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि उनके लिए TMC का अध्याय अब समाप्त हो चुका है. उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ने का साफ ऐलान कर दिया. वो ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में खेल राज्य मंत्री की भूमिका निभा रहे थे.
TMC के हारने पर क्या कहा?
40 वर्षीय पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने ममता बनर्जी की पार्टी TMC के हारने पर हैरानी भी नहीं जाहिर की. उन्होंने कहा, 'इस करारी हार से मुझे जरा भी हैरानी नहीं हुई है. क्योंकि जब पूरी की पूरी पार्टी ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई हो, और किसी भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य न हुआ हो, तो फिर ऐसा होना ही था.'
मेसी के इवेंट पर भी दी प्रतिक्रिया
तिवारी ने कोलकाता में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद पर भी बात की. इस कार्यक्रम का प्रबंधन बेहद खराब था, जिसके चलते मशहूर सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई. भीड़ को लियोनेल मेसी का साफ दीदार नहीं हो पाया, क्योंकि राजनेताओं और स्थानीय प्रशासकों समेत कुछ बड़े नामों ने फुटबॉल के इस सुपरस्टार को चारों ओर से घेर लिया था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां से हटाना पड़ा. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पहले से ही पता था कि कुछ ऐसा ही होगा, इसलिए मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने से दूर ही रहा. मैं ऐसे किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनना चाहता था, जहां आम लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा हो.
मनोज तिवारी का क्रिकेट करियर
मनोज तिवारी ने 148 फर्स्ट-क्लास मैचों में 47.86 की औसत से 10,195 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं. 169 लिस्ट A मैचों में उन्होंने 42.28 की औसत से 5581 रन बनाए, जिसमें छह शतक शामिल हैं. इसके अलावा तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे मैच भी खेले. जिसमें उन्होंने 26.09 की औसत से 287 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा वो 3 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं.

