FIFA वर्ल्ड कप 2026: क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगी ये 8 टीमें, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मैच?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीम, शेड्यूल, फिक्सचर, तारीख और मैच की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Published : July 8, 2026 at 2:59 PM IST
|Updated : July 8, 2026 at 3:23 PM IST
FIFA World Cup 2026 Quarter Finals: अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के राउंड ऑफ 16 के अपने अपने आखिरी मैच जीतने के साथ ही FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल का लाइनअप तय हो गया है.
मोरक्को, फ्रांस, नॉर्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड और अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जबकि ब्राजील, पुर्तगाल, मैक्सिको, कनाडा, अमेरिका, पैराग्वे, कोलंबिया और मिस्र राउंड ऑफ 16 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं.
राउंड ऑफ 16 का नतीजा
- कनाडा 0-3 मोरक्को
- पैराग्वे 0-1 फ्रांस
- ब्राजील 1-2 नॉर्वे
- मैक्सिको 2-3 इंग्लैंड
- पुर्तगाल 0-1 स्पेन
- अमेरिका 1-4 बेल्जियम
- अर्जेंटीना 3-2 मिस्र
- स्विट्जरलैंड 0(4)-0(3) कोलंबिया (पेनल्टी)
क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
Broadcast Schedule ⚡️ #FIFAWorldCup | Quarter Finals ⚽️
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 8, 2026
Catch every crucial clash LIVE on DD Sports 📺 (DD Free Dish) pic.twitter.com/nJ14xiIubW
फ्रांस बनाम मोरक्को (10 जुलाई, 1:30 AM)
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के पहला क्वार्टर फाइनल मैच यूरोप की सबसे अच्छी टीमों से एक फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार 10 जुलाई को खेला जाएगा. फ्रांस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरी है, लेकिन मोरक्को ने भी शानदार खेल दिखाते हुए सबको चौंकाया है. फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 19 गोल किए हैं और वे लियोनेल मेसी (21) के रिकॉर्ड से सिर्फ दो गोल पीछे हैं. वहीं मोरक्को के कप्तान अशरफ हकीमी की कोशिश 2022 वर्ल्ड कप में टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचने के सफर से बेहतर प्रदर्शन करने की होगी.
स्पेन बनाम बेल्जियम (11 जुलाई, 12:30 AM)
टूर्नामेंट का दूसरे क्वार्टर फाइनल स्पेन और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार 11 जुलाई को खेला जाएगा. स्पेन ने 2010 में वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन उसके बाद वे वैसा प्रदर्शन दोहरा नहीं पाए हैं. हालांकि, लैमिन यमल, पेड्री, गावी, रोड्री और निको विलियम्स जैसे नए सितारों ने दिखाया है कि उनमें स्पेनिश टीम को एक बार फिर खिताब जिताने की काबिलियत है. उनके गोलकीपर उनाई सिमोन टीम के लिए सबसे शानदार खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए पांच मैच में गोल नहीं होने दिया. वहीं बेल्जियम अब तक टूर्नामेंट में एक मजबूत टीम रही है. वे केविन डी ब्रुइन और रोमेलु लुकाकू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अनुभव पर भरोसा करेंगे.
नॉर्वे बनाम इंग्लैंड (12 जुलाई, 2:30 AM)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा क्वार्टर फाइनल दो स्ट्राइकर, एर्लिंग हालैंड और हैरी केन के बीच मुकाबला होगा. नॉर्वे की टीम ब्राजील को हराकर अंतिम आठ में पहुंची है, इसलिए उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा. नॉर्वे के अटैकर हालैंड ने मैच में 7 गोल कर चुके हैं और उनसे क्वार्टर फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने टूर्नामेंट में छह गोल किए हैं और वह मिडफील्डर जूड बेलिंगम के साथ अटैकिंग यूनिट की कमान संभालेंगे, जिन्होंने चार गोल किए हैं. यह मुकाबला दो अटैकिंग टीमों के बीच की टक्कर होगी.
अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड (12 जुलाई, 6:30 AM)
अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड का सामना करेगा. अर्जेंटीना मिस्र के खिलाफ जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेगा. अर्जेंटीना की टीम दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने में सफल रही और मैच के आखिर में तेजी दिखाते हुए जीत हासिल की. वहीं स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी में 4-3 से हराकर 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है.
भारत में FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच कहां देखें?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप के मैच Zee के स्पोर्ट्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म 'Zee5' पर दिखाए जा रहे हैं. लेकिन टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच भारतीय फैंस फ्री में भी देख सकते हैं, क्योंकि ये बड़े मैच DD स्पोर्ट्स चैनल पर भी प्रसारित किए जाएंगे.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल कब हैं?
सेमीफाइनल 15 और 16 जुलाई को अर्लिंग्टन और अटलांटा में खेले जाएंगे. तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में होगा. फाइनल मैच 20 जुलाई को ईस्ट रदरफोर्ड के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा.
The adidas Golden Boot race continues...#FIFAWorldCup pic.twitter.com/tnz3pZuLpv
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 8, 2026
फीफा वर्ल्ड कप गोल्डन बूट की रेस
राउंड ऑफ 16 तक गोल्डन बूट की रेस काफी रोमांचक हो गई है, जिसमें मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. हैरी केन भी इस रेस में शामिल हैं. खास बात यह है कि अगर गोल की संख्या बराबर रहती है, तो एम्बाप्पे को फायदा होगा क्योंकि टॉप चार खिलाड़ियों में उनके असिस्ट सबसे ज्यादा हैं.
लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना): 8 गोल, 1 असिस्ट
किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस): 7 गोल, 2 असिस्ट
एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे): 7 गोल, 0 असिस्ट
हैरी केन (इंग्लैंड): 6 गोल, 1 असिस्ट

