ETV Bharat / sports

FIFA वर्ल्ड कप: नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर पहली बार क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: पांच बार की चैंपियन ब्राजील राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे से हारकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई.

नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर पहली बार क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर पहली बार क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह (AP)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : July 6, 2026 at 11:12 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

Norway vs Brazil: अर्लिंग हॉलैंड के शानदार दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने फुटबॉल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने सोमवार (6 जुलाई) को न्यू जर्सी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. पांच बार की चैंपियन टीम का टूर्नामेंट में लगातार क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने का सिलसिला आठ बार के बाद टूट गया. 1990 के बाद पहली बार वे इस स्टेज से पहले ही हारकर बाहर हो गए. 1990 में उन्हें उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था.

अर्लिंग हॉलैंड का चला जादू
राउंड ऑफ 16 में ब्राजील को हराने के बाद, नॉर्वे अब फाइनल मैच तक पहुंचने से सिर्फ दो मैच दूर है. इस जीत में अर्लिंग हॉलैंड की अहम भूमिका रही. उन्होंने दो गोल किए. जिसके साथ उनके गोलों की संख्या 7 हो गई. वे अब किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी की बराबरी पर आ गए हैं. जिससे 'एडीडास गोल्डन बूट' की दौड़ और रोमांचक हो गई है. हॉलैंड ने नॉर्वे के लिए अपने पिछले 14 प्रतिस्पर्धी मैचों में से हर एक में गोल किया है और कुल 27 गोल दागे हैं.

नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया
नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया (AP)

ब्राजील ने पेनल्टी मिस किया
मैच की बात करें तो न्यू जर्सी में नॉर्वे ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. खेल के तीसरे मिनट में पैट्रिक बर्ग ने गेंद को नेट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन ऑफसाइड के कारण गोल को अमान्य करार दिया गया. कुछ मिनट बाद, VAR जांच के बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली, लेकिन ओरजान हास्कजॉल्ड नाइलैंड के शानदार बचाव ने ब्राजील को बढ़त लेने से रोक दिया.

आखिरी मिनटों में नॉर्वे के लिए स्थिति और बेहतर हो गई. पहले, एंड्रियास श्जेल्डरुप ने हॉलैंड को पास दिया, जिन्होंने हेडर से टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद हॉलैंड ने 16 मीटर की दूरी से अपना और नॉर्वे का दूसरा गोल किया. स्टॉपेज टाइम के दसवें मिनट में नेमार की पेनल्टी से मिला गोल केवल सांत्वना के तौर पर ही रहा. इसके साथ ही ब्राजील 1990 के बाद सबसे जल्दी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया, जबकि नॉर्वे ने पहली बार अंतिम आठ (क्वार्टरफाइनल) में जगह बनाई.

नॉर्वे का अगला मुकाबला शनिवार को मियामी गार्डन्स इंग्लैंड से होगा. जिन्होंने राउंड ऑफ 16 मैच मैक्सिको को 3-2 से मात दी.

पांच बार की चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर
पांच बार की चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर (AP)

नेमार ने रिटायरमेंट का किया ऐलान
मैच के बाद 34 साल के नेमार ने कहा कि ब्राजील की नेशनल टीम के लिए यह उनका आखिरी मैच था. नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला मैच 10 अगस्त, 2010 को खेला था. यह उत्तरी न्यू जर्सी के मीडोलैंड्स स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच था. नॉर्वे के खिलाफ, बेंच से सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आने के बाद उन्होंने आखिरी मिनटों में पेनल्टी किक से गोल किया. दाहिने पैर की पिंडली (काफ) की लगातार चोट के कारण, नेमार टूर्नामेंट में ब्राजील के पांच में से सिर्फ दो मैचों में खेले. वे ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड के खिलाफ भी 15 मिनट के लिए मैदान पर उतरे थे.

उन्होंने 2010 और 2026 के बीच 130 मैचों में 80 गोल किए और 59 असिस्ट दिए. वे ब्राजील के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी और इतिहास में पुरुषों के इंटरनेशनल फ़ुटबॉल में 11वें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर समाप्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

FIFA वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने मैक्सिको को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर, नॉर्वे के साथ क्वार्टरफाइनल तय

FIFA वर्ल्ड कप: फ्रांस ने पैराग्वे को हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, एम्बाप्पे ने रचा इतिहास