फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
इस जीत के साथ ही फ्रांस ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और वह मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम से भिड़ेगा.

By AFP
Published : July 10, 2026 at 11:55 AM IST
फॉक्सबोरो (मोरक्को): फीफा वर्ल्ड कप 2026 जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी चरम पर जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के एक मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को हरा दिया है.
बता दें, फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया है. मोरक्को की इस हार के बाद टीम के स्टार प्लेयर स्टार इस्माइल सैबारी का खेल भी खत्म हो गया है. वे और उनकी टीम अब खिताबी दौर की रेस से बाहर हो गए हैं. मोरक्को टीम के कोच मोहम्मद ओउआबी ने इसको कंफर्म किया है. फ्रांस की टीम की तरफ से किलियन एम्बाप्पे ने पहले हाफ में गोल करने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए. इसके बाद उन्होंने गोल मारने का प्रयास किया और वे सफल हो गए. इसके बाद उस्मान डेम्बेले ने टीम की तरफ से दूसरा गोल किया.
क्वार्टर फाइनल मैच में इस जीत के साथ ही फ्रांस ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और वह मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम से भिड़ेगा. बात एम्बाप्पे की करें तो उन्होंने मैच के 60वें मिनट में मोरक्को के खिलाफ गोल दागा. बता दें, वर्ल्ड कप करियर का यह उनका 20वां गोल है. वे अब अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेस मेसी से मात्र एक गोल पीछे हैं. वहीं मैच के 66वें मिनट में दूसरा गोल किया गया.
वहीं, मैच शुरू होने से पहले मोरक्को टीम के कोच मोहम्मद ओउआबी ने कहा कि साइबारी को छोड़कर सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं. पिछले वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस ने मोरक्को को सेमीफाइनल में 2-0 से हराया था. फ्रांस तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने की कोशिश में लगा है. वहीं, गुरुवार को खेले गए मैच में फ्रांस मोरक्को पर हावी रहा. पूरे मैच में फ्रांस ने कुल 21 शॉट मारे. वहीं, मोरक्को की टीम सिर्फ 4 शॉट ही लगा पाई.
पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप का क्रेज, कोलकाता के स्कूल ने फाइनल मैच देखने के लिए टाली परीक्षा
फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल मैच से हुआ बाहर

