ETV Bharat / sports

FIFA वर्ल्ड कप: मेजबान कनाडा को हराकर मोरक्को क्वार्टरफाइनल में पहुंचा, फ्रांस से होगा अगला मुकाबला

Morocco vs Canada: मोरक्को ने राउंड ऑफ 16 में मेजबान कनाडा को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

FIFA वर्ल्ड कप: मोरक्को क्वार्टरफाइनल में पहुंचा
FIFA वर्ल्ड कप: मोरक्को क्वार्टरफाइनल में पहुंचा (AP)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : July 5, 2026 at 1:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Morocco vs Canada Round of 16: सह मेजबान कनाडा FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाला पहला मेजबान देश बन गया है. ह्यूस्टन में खेले गए टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 के पहले मैच में मोरक्को ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत हासिल की और क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की.

कनाडा ने मैच की शुरुआत में बेहतर खेल दिखाया, लेकिन वे गोल करने में असफल रहे. जैसे-जैसे पहला हाफ आगे बढ़ा, रेफरी ने सात खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया. 40वें मिनट में खेल का माहौल काफी गरमा गया, जब कप्तान अशरफ हकीमी ने रिची लारिया को धक्का दे दिया. दोनों खिलाड़ी एक लंबी बॉल का पीछा कर रहे थे.

मोरक्को ने राउंड ऑफ 16 में मेजबान कनाडा को 3-0 से हराया
मोरक्को ने राउंड ऑफ 16 में मेजबान कनाडा को 3-0 से हराया (AP)

दूसरे हाफ में मोरक्को की टीम बदली हुई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी और ब्रेक के पांच मिनट बाद ही गोल कर दिया. हकीमी ने फ्री-किक से गेंद को खूबसूरती से अजेदीन ओनाही की तरफ बढ़ाया. ओनाही को बॉक्स के किनारे पर काफी जगह मिली और उन्होंने गोलकीपर मैक्सिम क्रेपो को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल दिया. जिससे अफ्रीकी टीम को बढ़त मिल गई.

Morocco vs Canada
मोरक्को बनाम कनाडा (AP)

उम्मीद के मुताबिक, कनाडा बराबरी का गोल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मोरक्को का डिफेंस मजबूत था. उसके बाद ओनाही ने 82वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके जीत पक्की कर दी. इसके बाद स्टॉपेज-टाइम में सूफियान रहीमी ने तीसरा गोल करके जीत पर मुहर लगा दी. अब क्वार्टरफाइनल में मोरक्को का साम फ्रांस से होगा. जिन्होंने पैराग्वे को 1-0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की है.

दोनों टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल भारतीय समय के अनुसार 10 जुलाई को रात में 1:30 बजे से खेला जाएगा.

मोरक्को क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से खेलेगा
मोरक्को क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से खेलेगा (AP)

कनाडा का शनदार सफर खत्म
कनाडा का वर्ल्ड कप का सफर मोरक्को से 3-0 की हार के साथ खत्म हुआ, लेकिन को-होस्ट के तौर पर टीम ने अपने देश के लिए इतिहास रचा. कनाडा ने FIFA वर्ल्ड कप में अपना पहला पॉइंट हासिल किया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला नॉकआउट मैच जीतकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई. कनाडा के डिफेंडर एलिस्टर जॉनस्टन ने कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है.

जॉनस्टन ने कहा, 'मैं बस इस वर्ल्ड कप के बाद आईने में खुद को देखकर यह कहना चाहता हूं कि मैंने अपना सब कुछ मैदान पर झोंक दिया. मुझे लगता है कि हमने ऐसा किया है. भले ही हम ह्यूस्टन में हार गए हों, लेकिन हम जानते हैं कि घर पर हमारा कैसा सांस्कृतिक प्रभाव पड़ रहा है, और यह बात हमारे लिए मायने रखती है.'

कनाडा का FIFA वर्ल्ड कप 2026 में शनदार सफर खत्म
कनाडा का FIFA वर्ल्ड कप 2026 में शनदार सफर खत्म (AP)

कोच जेसी मार्श ने कहा कि हारना मुश्किल था क्योंकि उनकी टीम ने बहुत अच्छा खेला. मार्श ने कहा, 'ऐसे पलों में हमेशा मुश्किल होती है۔ खासकर जब आप बहुत अच्छा खेलते हैं, तो हार को पचाना वाकई मुश्किल होता है۔ हालांकि, मैंने खिलाड़ियों से कहा कि मुझे उन पर गर्व है. हम हर समय ऐसा खेल सकते हैं.'

मैच के बाद, टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया, जिसमें कहा गया, 'अभी दुख बहुत गहरा है. हम यह विश्वास लेकर यहां आए थे कि हम इतिहास रचते रह सकते हैं, और जब आप इतना गहरा विश्वास करते हैं, तो आखिरी सीटी को स्वीकार करना आसान नहीं होता.'

ये भी पढ़ें

FIFA वर्ल्ड कप: राउंड ऑफ 16 का स्टेज तैयार, जानें किस टीम का कब होगा मुकाबला?