ETV Bharat / sports

FIFA वर्ल्ड कप: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम का सामना स्पेन से होगा.

बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर (AP)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : July 7, 2026 at 9:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

Belgium vs USA: कनाडा और मेक्सिको के 'राउंड ऑफ 16' से बाहर होने के बाद, USA टूर्नामेंट से बाहर होने वाला आखिरी को-होस्ट देश बन गया. मंगलवार (7 जुलाई) को सिएटल स्टेडियम में खेले गए मैच में बेल्जियम ने USA को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. जहां उनका सामना पुर्तगाल को 1-0 से हराने वाली स्पेन से होगा. यह मैच 11 जुलाई को लॉस एंजिल्स स्टेडियम में रात 12:30 बजे खेला जाएगा.

बेल्जियम की तरफ से चार्ल्स डी केटेलेरे ने दो गोल, हंस वनाकेन और सब्स्टीट्यूट रोमेलु लुकाकू ने एक-एक गोल किए. खास बात ये हैं कि बेल्जियम 20 मार्च, 2025 के बाद से कोई मैच नहीं हारा है. उन्होंने सभी तरह के कॉम्पिटिशन (FIFA वर्ल्ड कप, UEFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन, UEFA नेशंस लीग प्ले-ऑफ, फ्रेंडली मैच) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 जीत और छह ड्रॉ का रिकॉर्ड बनाया है. इन 17 मैचों में उनका गोल डिफरेंशियल 40 प्लस रहा है.

सपना टूटा
इस हार के साथ अमेरिका का 2002 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया. इसके अलावा ये USA की बेल्जियम के खिलाफ लगातार सातवीं हार थी.

स्पेन ने पुर्तगाल को हराया
इस मैच से पहले डलास स्टेडियम में मिकेल मेरिनो के स्टॉपेज-टाइम गोल की बदौलत स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया और FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई.इस हार के साथ फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सफर का अंत हो गया. मैच से पहले उन्होंने दोहराया था, 'यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा.' 41 साल के इस खिलाड़ी ने 27 वर्ल्ड कप मैचों में 11 गोल किए और कई रिकॉर्ड बनाए, जिसमें छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनना भी शामिल है.

ये भी पढ़ें

आखिरी वर्ल्ड कप है आखिरी मैच नहीं, रोनाल्डो ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

FIFA वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने मैक्सिको को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर, नॉर्वे के साथ क्वार्टरफाइनल तय