ETV Bharat / sports

महिला टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की हुई बारिश, जानें उप-विजेता को कितने करोड़ मिले?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर सातवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है.

महिला टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की हुई बारिश
महिला टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की हुई बारिश (AP)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : July 6, 2026 at 12:19 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

Women's T20 World Cup 2026 Cash Prize: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने ICC ट्रॉफी पर अपना दबदबा को बरकरार रखते हुए एक और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. रविवार (5 जुलाई) लॉर्ड्स में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उन्होंने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर सातवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 151 रनों के लक्ष्य को बेथ मूनी और फोबे लिचफील्ड की शानदार पारियों की वजह से 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इस शानदार जीत की वजह से ऑस्ट्रेलिया को करोड़ों रुपये का इनाम दिया गया. उन्हें बतौर विनर 22 करोड़ 31 लाख रुपये मिले, जबकि उप-विजेता इंग्लैंड को 11 करोड़ 15 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई.

इसके अलावा टूर्नामेंट में सेमीफाइनलिस्ट और ग्रुप स्टेज की विजेता टीमों के लिए भी इनामी राशि से सम्मानित किया गया. नीच हर एक टीम की इनामी राशि का अलग से जिक्र किया गया है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इनामी राशि
ICC ने टूर्नामेंट के 10वें सीजन के लिए 87,64,615 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड पुरस्कार पूल की घोषणा की थी, जो भारतीय रुपयों में लगभग 82 करोड़ रुपये के बराबर है. ये इनामी राशि पिछले संस्करण से 10 प्रतिशत अधिक है.

चैंपियन: 23,40,000 डॉलर ( लगभग 22 करोड़ 31 लाख रुपये)

उपविजेता: 11,70,000 डॉलर ( लगभग 11 करोड़ 15 लाख रुपये)

सेमीफाइनलिस्ट: 6,75,000 डॉलर (6 करोड़ 43 लाख रुपये)

ग्रुप-स्टेज की विजेता टीम: 31,154 डॉलर (29 लाख 70 हजार रुपये)

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को 2,47,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये)

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया का सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात