ETV Bharat / sports

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने झालाना लेपर्ड सफारी का उठाया लुत्फ, कहा- ये अद्भुत है

सूर्यकुमार यादव ने लेपर्ड रिजर्व के सबसे ऊंचे पॉइंट शिकार होदी का भी भ्रमण किया.

झालाना लेपर्ड सफारी में सूर्यकुमार यादव
झालाना लेपर्ड सफारी में सूर्यकुमार यादव (फोटो : वन विभाग जयपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 7, 2026 at 12:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. जयपुर शहर के बीचों-बीच बसा झालाना जंगल आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज, राजनेता और क्रिकेटरों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बुधवार सुबह भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने झालाना लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाया. सूर्यकुमार यादव के साथ उनके मित्र भी झालाना लेपर्ड सफारी विजिट करने पहुंचे. सूर्यकुमार यादव झालाना लेपर्ड सफारी में लेपर्ड की साइटिंग और जंगल का अद्भुत नजारा देखकर रोमांचित हुए. उन्होंने झालाना लेपर्ड रिजर्व की जमकर तारीफ की.

क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी बॉलीवुड सेलिब्रिटी, खेल जगत की हस्तियां और कॉरपोरेट जगत की हस्तियों की पहली पसंद बनी हुई है. बुधवार सुबह की पारी में भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उनके मित्र झालाना लेपर्ड सफारी विजिट करने पहुंचे. वन विभाग के कर्मचारियों और वन्यजीव प्रेमियों ने उनका वेलकम किया. वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें लेपर्ड सफारी में विजिट करवाई.

झालाना में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (वीडियो - वन विभाग जयपुर)

पढ़ें. रोहित ने जयपुर में मनाया अपना जन्मदिन, सूर्य कुमार यादव पहुंचे झालाना लेपर्ड सफारी

झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर भी देखा : उन्होंने लेपर्ड रिजर्व के वन्यजीवों की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया. झालाना में लेपर्ड्स की अठखेलियां देखकर रोमांचित नजर आए. झालाना में लेपर्ड की साइटिंग से वह काफी रोमांचित हुए. उन्होंने इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में भी कैद किया. झालाना में काफी फोटोग्राफ्स और सेल्फी ली. सूर्यकुमार यादव ने झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर भी देखा.

पढ़ें. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने झालाना लेपर्ड सफारी का उठाया लुत्फ, लेपर्ड देख हुए रोमांचित

खूबसूरत घना जंगल अद्भुत : सूर्यकुमार यादव ने लेपर्ड रिजर्व क्षेत्र के सबसे ऊंचे पॉइंट शिकार होदी का भी भ्रमण किया. शिकार होदी से झालाना जंगल के शानदार नजारे को देखकर तारीफ की. जंगल के बीच खूबसूरत पलों को उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया. उन्होंने जयपुर की तारीफ करते हुए कहा कि जयपुर शहर के बीचों-बीच इतना खूबसूरत घना जंगल अद्भुत है.

लोगों ने सूर्यकुमार यादव के साथ फोटो भी ली
लोगों ने सूर्यकुमार यादव के साथ फोटो भी ली (फोटो : वन विभाग जयपुर)

पढ़ें. वाइल्डलाइफ टूरिज्म का बोलबाला: जयपुर के सभी जंगल सफारी हैं 'हाउसफुल'

सूर्यकुमार यादव ने वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने झालाना लेपर्ड सफारी के बारे में जानकारी दी. झालाना जंगल में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में भी बताया. जंगल में विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी रहते हैं. इसके बाद लेपर्ड गैलरी में लेपर्ड्स के फोटोग्राफ देखे. इससे पहले भी कई क्रिकेटर और फिल्मी हस्तियां झालाना लेपर्ड सफारी विजिट कर चुके हैं.