जम्मू कश्मीर टीम के लिए सीएम उमर अब्दुल्ला ने खोला खजाना, दो करोड़ रुपये इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की
Jammu Kashmir players rewarded: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक जीत पर बड़ा ऐलान किया है.

Published : February 28, 2026 at 5:29 PM IST
Jammu Kashmir players rewarded: जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्राफी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके पहली बार टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया. हुबली में खेले गए फाइनल में आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की वजह से जम्मू कश्मीर चैंपियन बन गया.
मुख्यमंत्री इनाम का किया ऐलान
इस ऐतिहासिक जीत के बाद यूटी के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खिलाड़ियों के लिए अपना खजाना खोल दिया. उन्होंने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 2 करोड़ रुपये के नकद इनाम और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया, और इस उपलब्धि को केंद्र शासित प्रदेश में क्रिकेट के लिए एक अहम पल बताया.
इनाम की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, 'रणजी ट्रॉफी में टीम J&K की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री ने कर्नाटक पर उनके घरेलू मैदान पर शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 2 करोड़ रुपये के कैश इनाम की घोषणा की. इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए एक अहम पल बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है. इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए नोटिफाई किए गए नियमों के तहत सरकारी नियुक्तियों का भी हक होगा.'
Congratulating Team J&K on their historic triumph in the Ranji Trophy, the Chief Minister announced a cash reward of ₹2 crore for the players and support staff after their emphatic victory over Karnataka on their home turf.
— Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) February 28, 2026
Calling it a watershed moment for Jammu & Kashmir… pic.twitter.com/OnRJCa1EoB
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाकर अपनी जीत की नींव रखी, जो शुभम पुंडीर के शानदार शतक और टॉप और मिडिल ऑर्डर के अहम योगदान पर आधारित थी. जवाब में, कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल के शानदार 160 रन की मदद से कड़ी टक्कर दी, लेकिन आकिब नबी डार की शानदार गेंदबाजी, जिन्होंने पांच विकेट लिए, ने जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त दिलाई.
दूसरी इनिंग में मेहमान टीम ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली, जिसमें ओपनर कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार सेंचुरी बनाकर कर्नाटक को मुकाबले से बाहर कर दिया. अजेय बढ़त के साथ, जम्मू कश्मीर ने अपनी इनिंग्स घोषित कर दीं, और मैच आखिरकार ड्रॉ पर खत्म हुआ, जिससे पहली इनिंग की बढ़त के आधार पर J&K ने टाइटल अपने नाम कर लिया.

