ETV Bharat / sports

मलखंभ पर बच्चों के करतबों ने दांतों तले उंगली दबाने को किया मजबूर, रुद्रपुर सरस मेले में फिट इंडिया मूवमेंट

रुद्रपुर सरस मेले में बच्चों ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मलखंभ पर करतब दिखाए

Malkhamb at Saras Mela Rudrapur
सरस मेले में मलखंभ का प्रदर्शन (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 23, 2026 at 11:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: फिट इंडिया के तहत उधम सिंह नगर में आयोजित कार्निवाल सरस आजीविका मेला में युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. योग सत्र, पारंपरिक खेल मलखंभ का रोमांचक प्रदर्शन और साइबर सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला ने कार्यक्रम को बहुआयामी और प्रभावशाली बना दिया.

सरल मेले में फिट इंडिया अभियान: उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों और जागरूकता अभियानों को प्रमुखता दी गई. योग सत्र में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली. कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रुद्रपुर सरस मेले में बच्चों ने फिट इंडिया मूवमेंट (Video- ETV Bharat)

मलखंभ प्रतिभागियों ने किया चकित: इसके अतिरिक्त पीएसी की 31वीं और 46वीं बटालियन के जवानों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. कुल 275 प्रतिभागियों की मौजूदगी ने यह साबित किया कि युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है. युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत के निर्देशन में पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया. इस प्रस्तुति में 45 प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया, जिनमें 13 बालिकाएं और 32 बालक शामिल रहे.

Malkhamb at Saras Mela Rudrapur
मलखंभ का प्रदर्शन करती बच्चियां (Photo- ETV Bharat)

मलखंभ पर बजी खूब तालियां: सितारगंज और खटीमा क्षेत्र के बच्चों द्वारा प्रस्तुत संतुलन, लचीलापन और साहसिक कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों की अनुशासनप्रियता और समर्पण की सभी ने सराहना की. ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Malkhamb at Saras Mela Rudrapur
मलखंभ का प्रदर्शन करते बच्चे (Photo- ETV Bharat)

भारत का प्राचीन पारंपरिक खेल है मलखंभ: मलखंभ हमारे देश भारत का एक प्राचीन पारंपरिक खेल है. इसमें खिलाड़ी एक सीधे खंभे या पोल पर करतब दिखाते हैं. ये खंभा सागौन या शीशम का लकड़ी का होता है. मलखंभ का प्रदर्शन शरीर के लचीलेपन, शक्ति, संतुलन और एकाग्रता को दर्शाता है. ऐसा माना जाता है कि आधुनिक जिम्नास्टिक का जन्म मलखंभ से ही हुआ होगा. कुश्ती खिलाड़ियों के लिए भी मलखंभ के आसन उपयोगी साबित होते हैं.

Malkhamb at Saras Mela Rudrapur
मलखंभ देखने आए बच्चे (Photo- ETV Bharat)
ये भी पढ़ें: