पिता के निधन पर घर लौटे रिंकू सिंह पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को टीम इंडिया से जुड़ेंगे, BCCI ने किया कंफर्म
Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह गुरुवार की रात ही पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर लौट गए थे.

Published : February 28, 2026 at 10:33 AM IST
Rinku Singh To Join Team: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उन तक ये खबर पहुंची की उनके पिता का निधन हो गया. जिसके बाद रिंकू सिंह गुरुवार की रात को ही अपने पिता को देखने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चेन्नई से ही घर लौट गए. शुक्रवार को उन्होंने अपने पिता को अंतिम विदाई दी और अब वो देश के लिए एक अहम मैच से पहले, जो रविवार को खेलना है, टीम से जुड़ने के लिए भी तैयार हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कंफर्म किया है कि रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ेंगे. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, 'रिंकू सिंह कल (शनिवार) कोलकाता में टीम से जुड़ेंगे.'
Nervy times in the race to the #T20WorldCup semi-finals 👀
— ICC (@ICC) February 28, 2026
Tournament state of play 📲 https://t.co/DAEHvrePfd pic.twitter.com/CaQEMpiE4e
रिंकू के पिता को कैंसर
बता दें कि रिंकू के पिता कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे. जब 21 फरवरी को उनकी हालत खराब हुई तो उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. तब रिंकू उनको देखने भी आए थे लेकिन गुरुवार को MA चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के मैच से पहले वह टीम में वापस आ गए, हालांकि वह प्लेइंग इलेवन में नहीं थे क्योंकि संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला. अब देखना ये है कि क्या रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में मौका मिल पाता है या नहीं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अभी तक वर्ल्ड कप में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं. हालांकि उनको अब तक ज्यादा गेंद खेलने का मौका भी नहीं मिल सका है, क्योंकि वो काफी नीचे बैटिंग करने आते हैं. उन्होंने अब तक पांच पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं.
It's going down to the wire in Group 1 of the Super 8! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
India and West Indies are set to battle it out for the all-important semi-final spot. 🎯
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8, #INDvWI | SUN, 1st MAR, 6 PM pic.twitter.com/fbsgXVKvdh
भारत का अगला मैच
डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया रविवार को वेस्टइंडीज से लगभग नॉकआउट मुकाबले में भिड़ेगी, जिसमें दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने मैदान में उतरेगी. क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगी.

