बीसीसीआई की बड़ी गलती, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में कर डाला ये अजीबो-गरीब काम
रणजी ट्रॉफी मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर मैच में बीसीसीआई की बड़ी चूक सामने आई है, जिसने फैंस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी.

Published : October 15, 2025 at 6:32 PM IST
हैदराबाद: रणजी ट्रॉफी 2025/26 सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से हो चुका है. आज कई टीमों के बीच मैच खेले गए. इसी कड़ी में मुंबई श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर के साथ खेलने के लिए उतरी. इस मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. बीसीसीआई की इस बड़ी चूक को फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया.
बीसीसीआई से हुई बड़ी चूक
दरअसल, बीसीसीआई ने मुंबई के क्रिकेटरों और दो भाइयों सरफराज खान और मुशीर खान के नाम को लेकर बड़ी गलती कर दी. बीसीसीआई के एक भ्रम पैदा कर दिया. यह भ्रम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के मैच के दौरान हुआ. मैच की शुरुआत में बीसीसीआई की वेबसाइट पर आधिकारिक स्कोरकार्ड में सरफराज खान को सलामी बल्लेबाज के रूप में गलत बताया गया था, जिसमें बताया गया था कि उन्हें तेज गेंदबाज औकिब नबी ने शून्य पर आउट कर दिया था.

इससे फैंस में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि सरफराज आम तौर पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आते हैं और उन्हें पारी की शुरुआत करने के लिए नहीं जाना जाता है. बाद में स्पष्ट किया गया कि असल में सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने ही पारी की शुरुआत की थी और मैच की तीसरी गेंद पर आउट हो गए थे. ये बस बीसीसीआई के स्कोरबोर्ड की गलती थी. बीसीसीआई ने बाद में स्कोरकार्ड में गलती सुधारी. ऐसा काफी देर बाद किया गया, जिससे फैंस के बीच भ्रम पैदा हो गया.
Iffy start for the BCCI scorers too. After having Sarfaraz Khan open the batting and fall for a duck for Mumbai vs J&K, the scorecard now has Musheer Khan. Perks of no streaming.#RanjiTrophy pic.twitter.com/ctXLzQ54hw
— Lalith Kalidas (@lal__kal) October 15, 2025
इस मैच में मुंबई के लिए मुशीर के तीन गेंदों पर शून्य पर आउट होने के बाद, आयुष म्हात्रे (28) और अजिंक्य रहाणे (27) ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की. जिसके बाद सरफराज ने 48 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए. सिद्धेश लाड और शम्स मुलानी वर्तमान में क्रमशः 86 और 23 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे मुंबई का स्कोर 302/5 हो गया है.

