ETV Bharat / sports

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह, जापान से होगा खिताबी मुकाबला

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, और अपने सभी पांच मैच जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान पर रही.

भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : November 5, 2026 at 11:32 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मोहाली (पंजाब): हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. बुधवार की रात टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम का नाम तय हो गया. जब मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में, भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दे दी.

भारत के लिए लाकड़ा ने चौथे और 13वें मिनट में, जबकि दिलप्रीत ने 21वें और 25वें मिनट में दो-दो गोल किए. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें मिनट में, सुखजीत सिंह ने 21वें मिनट में, अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में और विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में गोल किए जिससे भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल सांगजुन हान ने नौवें मिनट में किया. दिलप्रीत को उनके दो गोलों के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इससे पहले, टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में जापान ने शूटआउट में मलेशिया को 5-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी.

फाइनल मुकाबला
डिफेंडिंग चैंपियन और पांच बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब गुरुवार, 5 नवंबर को मोहाली में फाइनल में जापान का सामना करेगा. इस मैच में भारत अपना छठा खिताब जीतकर रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा. बता दें कि मेजबान टीम भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. उसने छह टीम के राउंड रॉबिन मुकाबलों में अपने सभी पांच मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत 2011 में हुई. इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत की ही है. उसने पांच बार (2011, 2016, 2018*, 2023 और 2024 में) ट्रॉफी पर कब्जा किया है. इसके बाद पाकिस्तान दूसरी सबसे सफल टीम है जिसने 3 बार यह खिताब जीता है. पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन चीन के ओर्डोस में किया गया था, जिसमें छह टीमों ने चीन, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और जापान ने भाग लिया था.