ETV Bharat / sports

W,W,W,W,W: हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की.

हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : October 11, 2026 at 5:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

Hasan Mahmud hat trick: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया है. वे टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. 26 साल के हसन ने यह कारनामा अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में हासिल किया.

हसन ने ये कारनामा टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की पहली पारी में मध्य क्रम के बल्लेबाजों को आउट करके किया. उन्होंने पारी के 83वें ओवर में इस्मत आलम को एक रन पर क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद उन्होंने कैस अहमद को विकेट के पीछे आउट कराया. उसके बाद हसन महमूद ने जिया-उर-रहमान को LBW आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की.

हसन महमूद
हसन महमूद (IANS)

बांग्लादेश के तीसरे क्रिकेटर
इसके साथ हसन महमूद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर अपने देश के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले, लेग-स्पिन ऑलराउंडर आलोक कपाली (2003 में पाकिस्तान के खिलाफ) और ऑफ-स्पिनर सोहाग गाजी (2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ) ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हैट्रिक ली थी.

सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट
हसन ने पहली पारी में कुल 5 विकेट भी लिए. इसके साथ वो इस फॉर्मेट में अपने 50 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे तेज बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने ये कारनामा 17 मैचों में किया जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड तस्कीन अहमद के नाम था, जिन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 50 विकेट लिए थे. तस्कीन अहमद, जिन्हें इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था, ने भी महमूद की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनकी तारीफ की. तस्कीन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हैट्रिक! टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बनने पर हसन महमूद को बधाई.'

हसन महमूद हैट्रिक लेने के बाद जश्न मनाते हुए
हसन महमूद हैट्रिक लेने के बाद जश्न मनाते हुए (IANS)

मैच में बांग्लादेश की पकड़ मजबूत
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए. जवाज में अफगानिस्तान की टीम 240 रन पर ऑल आउट हो गई. जिससे बांग्लादेश ने पहली पारी में 106 रनों की बढ़त हासिल कर ली. खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं. जिसके साथ उनकी कुल बढ़त 259 रनों की हो गई.

अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह
अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह (IANS)

रहमत शाह ने शतक लगाकर इतिहास रचा
अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने शतकीय पारी खेली. जिसके साथ उन्होंने अपने टेस्ट कप्तानी की शानदार शुरुआत की. शाह ने अफगानिस्तान की ओर से अकेले संघर्ष करते हुए पहली पारी में 216 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली, जीसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल थे. इसके साथ वो टेस्ट कप्तानी के अपने पहले ही मैच में शतक लगाने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं. शाह ने इस साल जुलाई में हशमतुल्लाह शाहिदी से टेस्ट और वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी.

ये भी पढ़ें

AUS vs BAN: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत, डार्विन में 9 विकेट से दी मात

हसन महमूद ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने

कौन है हसन महमूद, जिसने चेन्नई टेस्ट में मचाई सनसनी, टीम इंडिया के उड़ाए होश