ETV Bharat / sports

Jodhpur Polo : 26वां पोलो सीजन शुरू, 100 साल पहले जोधपुर के साथ खेलने वाली इंग्लिश टीम भी आएगी

जोधपुर पोलो का 26वां सीजन बुधवार को शुरू हुआ. इस बार ब्रिटिश पोलो डे और महिला कप की वापसी. एयर शो भी होगा.

26th Season of Jodhpur Polo
26वां जोधपुर पोलो सीजन शुरू (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 10, 2025 at 6:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: राजस्थान में बुधवार को जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूट की मेजबानी में जोधपुर पोलो का 26वां सीजन महाराज गज सिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड पर शुरू हुआ. पहला मैच लो गोल का मेहरानगढ़ और बालसमंद के बीच हुआ, जिसमें बालसमंद ने जीत दर्ज की है.

इस मौके पर संरक्षक पूर्व सांसद गज सिंह ने कहा कि 100 साल पहले महाराजा उमेद सिंह जी जोधपुर से टीम लेकर ब्रिटेन गए थे, उस टीम ने इंग्लिश टीम के साथ खेले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इस बार इंग्लिश टीम ब्रिटिश पोलो के मैच में भाग लेने आ रही है. इसमें सीनियर और जूनियर खिलाड़ी शामिल है. उन्होंने बताया कि इस बार एक लेडीज पोलो का भी टूर्नामेंट करवाया जाएगा.

जोधपुर पोलो सीजन, सुनिए किसने क्या कहा... (ETV Bharat Jodhpur)

हमारा प्रयास युवा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौके मिले रहता है. जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूट के मानद सचिव इंद्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि 21 दिसंबर को एयर शो भी आयोजित होगा. इस दिन एयर फोर्स लोंगेवाला कप खेला जाएगा. उन्होंने बताया कि इस पूरी सीजन में पांच टूर्नामेंट व 10 एक दिवसीय मैच खेले जाएंगे, जिनमें देश-दुनिया के बड़े खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

लो गोल टूर्नामेंट चलेगा 13 तक : जोधपुर पोलो एवं इक्वेस्ट्रियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार को पोलो सीजन के शुभारंभ के अवसर पर 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले लो गोल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. पूल 'अ ' की टीम बालसमंद व मेहरानगढ़ टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें बालसमंद टीम के महेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह व योगेश्वर सिंह ने मैच जीता.

पढ़ें : Jodhpur Polo season : इस बार ब्रिटिश पोलो डे और महिला कप की वापसी, एयर शो भी होगा

पोलो सीजन 5 टूर्नामेंट व 10 एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे : पोलो सीजन में पांच टूर्नामेंट होंगे. इसमें बुधवार 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक लो गोल टूर्नामेंट, 14 से 17 दिसंबर तक उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल 23 से 28 दिसंबर, राजपूताना व सेन्ट्रल इंडिया कप 8 गोल 4 से 11 जनवरी व 12 से 17 जनवरी के मध्य महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल होगा.

देश के प्रमुख पोलो खिलाड़ी आएंगे खेलने : जोधपुर पोलो सीजन में 4 हैंडीकैप के महाराजा जयपुर सवाई पद्मनाभ सिंह, सैय्यद शमशेर अली, सिमरन सिंह शेरगिल, सिद्धांत शर्मा, 2 हैंडीकैप के 61 कैवलरी से लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान, धु्रवपाल गोदारा, सैय्यद बशीर अली, अंगद कलान, सैय्यद हूर अली, कुलदीप सिंह, 1 हैंडीकैप के मेजर मृत्युंजय सिंह, अशोक चांदना पूर्व खेल मंत्री राजस्थान, 0 हैंडीकैप के विक्रमादित्य सिंह बरकाना व इंडियन नेवी से एपी सिंह खेलने आएंगे.

पोलो सीजन में जोधपुर के यह खिलाड़ी खेलेंगे : पोलो सीजन में जोधपुर के पोलो खिलाड़ी धनंजय सिंह, योगेश्वर सिंह, हेमेन्द्र सिंह, निखिलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा, विश्वराज सिंह भाटी, पराक्रम सिंह आऊवा, देव्रत सिंह झालामंड, नीतिन भटेर व पेप सिंह पोलो सीजन में खेलेंगे.