ETV Bharat / sports

महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में बोले कर्नल राठौड़ - खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा देंगे

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नॉर्दर्न रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ व एलपीयू-फगवाड़ा की टीमें चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं.

Teams arriving to participate in the championship
चैंपियनशिप में शिरकत करने पहुंची टीमें (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 5:48 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 6:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: युवा मामले एवं खेल विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गुरुवार को सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2025-26 का उद्घाटन किया. इस मौके पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में खेलों का माहौल बन रहा है. राजस्थान हैंडबॉल टीम से कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम के सदस्य भी हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान में हैंडबॉल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा देंगे.

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ एवं हनुमान सिंह फाउंडेशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मेजबान राजस्थान सहित देश की 10 शीर्ष टीमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नॉर्दर्न रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ व एलपीयू-फगवाड़ा हिस्सा ले रही हैं. गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई और इस मौके पर राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल, भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के हेड कोच सचिन चौधरी भी मौजूद रहे.

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें: 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल में राजस्थान का दबदबा, बालक व बालिका वर्ग में जीते स्वर्ण

टीमों को बांटा 2 पूल में: सभी टीमों को दो पूल में बांटा गया है. पूल A में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सीआईएसएफ, एलपीयू-फगवाड़ा और दिल्ली को रखा गया है. जबकि पूल B में बीएसएफ, नॉर्दर्न रेलवे, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को रखा गया है. प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है. प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को हनुमान सिंह ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा.

HANUMAN SINGH HANDBALL CHAMPIONSHIP
प्रेक्टिस करती महिला प्लेयर्स (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें: जयपुर की नोरती मेवाड़ा भारतीय हैंडबॉल टीम का हिस्सा बनीं, ताशकंद में होगी प्रतियोगिता

राजस्थान टीम: पूजा कंवर (कप्तान), वर्षा जाखड़, रुक्मणी बीठू, रेखा, कशिश शर्मा, नोरती कुमारी मेवाड़ा, रेखा चौधरी, ममता, काजल गुर्जर, पूजा जाट, कनिका रॉय, मानसी रावत, रेखा और गुड्डी शामिल हैं. टीम की कोच मनीषा राठौड़ हैं. जबकि फिजियो प्रेरणा हर्ष, एसएनसी परमदीप सिंह और साइक्लोजिस्ट मलाइका गुप्ता हैं.

Last Updated : February 26, 2026 at 6:08 PM IST