ETV Bharat / sports

एक मेडन, 0 रन, 3 विकेट! दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा (IANS)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : August 31, 2026 at 3:29 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

Deepti Sharma Record: टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 में जीत के साथ शानदार शुरुआत की. उन्होंने रविवार (30 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड को 94 रनों से हराया. भारत ने 159 रन बनाने के बाद थाईलैंड को 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस मैच में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया.

तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर
ये दीप्ति शर्मा का 150वा टी20 इंटरनेशनल मैच था. जिसके साथ वह हरमनप्रीत कौर (203) और स्मृति मंधाना (172) के बाद 150 या उससे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय बन गईं. इसके अलावा दुनिया में वह 150 या उससे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली केवल 12वीं महिला क्रिकेटर हैं.

अपने 150वें T20 इंटरनेशनल मैच में, उन्होंने 7 गेंदों में 3 विकेट लेकर महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस दौरान उन्होंने थाई स्पिनर टिपचा पुट्टावोंग का रिकॉर्ड तोड़ा.

दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास
दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास (IANS)

महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट
दीप्ति शर्मा 150 मैचों में 171 विकेट के साथ महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई. थाईलैंड की टिपचा पुट्टावोंग दूसरे नंबर पर हैं. रवांडा की हेनरीट इशिमवे 134 मैचों में 164 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने अब तक 113 T20I में 154 विकेट लिए हैं और वह चौथे नंबर पर हैं.

0 रन देकर 3 विकेट लेने का रिकॉर्ड
दाएं हाथ की ऑफ-स्पिनर दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 1.1 ओवर में एक मेडन, बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए. इसके साथ वो टी20 में सबसे कम रन देकर तीन विकेट ये उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अफने नाम कर लिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड रेणुका सिंह के नाम था, जिन्होंने 2022 में पांच रन देकर तीन विकेट लिए थे.

दीप्ति ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया, लेकिन कहा कि उनका ध्यान अपनी गेंदबाजी में लगातार सुधार करने और टीम के लिए योगदान देने पर है. उन्होंने कहा, '150 से ज्यादा विकेट लेने से भी ज्यादा गर्व की बात भारतीय लोगो के साथ भारतीय जर्सी पहनना है. एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सही चीजें करना ही सबसे महत्वपूर्ण है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह नहीं सोचती कि मेरा सामना किस खिलाड़ी या टीम से होने वाला है. मेरा ध्यान इस बात पर रहता है कि मैं खुद को कैसे बेहतर बनाती रहूं और अपनी गेंदबाजी इकाई की कैसे मदद करूं.'

थाईलैंड 65 रन पर ऑल आउट
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, अच्छी शुरुआत के बावजूद भारत 9 विकेट खोकर सिर्फ 159 रन ही बना सका. शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 22 रन का योगदान दिया. स्मृति मंधाना 19 रन पर रन आउट हो गईं. जवाब में, थाईलैंड की महिला टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑल आउट हो गई. मैच में शानदार पारी खेलने के लिए शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया.

T20I में सबसे कम रन देकर 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

  • 3/0 - दीप्ति शर्मा बनाम थाईलैंड, दुबई, 2026
  • 3/5 - रेणुका सिंह बनाम श्रीलंका, सिलहट, 2022
  • 3/6 - पूजा वस्त्राकर बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2018
  • 3/6 - टिटास साधु बनाम श्रीलंका, हांगझोऊ, 2023
  • 3/6 - राधा यादव बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई, 2024

महिला T20I में सर्वाधिक विकेट

  • 171 - दीप्ति शर्मा (भारत)
  • 170 - थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड)
  • 164 - हेनरीट इशिमवे (रवांडा)
  • 154 - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
  • 153 - कैरी चान (हांगकांग)
  • 153 - ओनिचा कामचोम्फु (थाईलैंड)

ये भी पढ़ें

भारत ने जीत के साथ महिला एशिया कप का किया शानदार आगाज, थाईलैंड को 94 रनों से हराया