ETV Bharat / spiritual

9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल: इन जातकों का होगा प्रमोशन, धन लाभ के भी संकेत

अगस्त महीने का दूसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है. विस्तार से पढ़ें.

WEEKLY RASHIFAL 9AUG TO 15 AUG 2026
9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 9, 2026 at 10:28 AM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

मेष- अगस्त का दूसरा सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सही साबित होगा. इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है. मौसम के बदलाव के चलते कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी. संभलकर रहें. आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी. आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो सावधानी बरतनी होगी. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी. वहीं, नौकरी वाले जातकों को सावधान रहना होगा. नौकरी के सिलसिले में कोई भी बड़ा निर्णय न लें तो अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं. वैवाहिक संबंधों में भी गलतफहमियों के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है. छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कम लगेगा.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का नया सप्ताह सही रहेगा. नए सप्ताह में आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है. आपको मांसपेशियों में जकड़न की समस्या परेशान करेगी. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. पैसा कमाने के नए स्रोत बनेंगे. व्यापारियों को बिजनेस में पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी फायदा होगा. नौकरीपेशा वालों को कोई छूटी गई डील दोबारा वापस मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. किसी पुराने साथी से आपकी मुलाकात होगी. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी संग खुशियों भरा समय बिताएंगे.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी से रहने वाला रहेगा. आपको किसी प्रकार का चर्म रोग या और कोई समस्या परेशान कर सकती है. लापरवाही ना बरतें. आपकी आर्थिक स्थिति कुछ डांवाडोल रहेगी. इस सप्ताह व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं. आप चार पहिया वाहन खरीद सकते हैं. शिक्षा, मैनेजमेंट या टेक्नोलॉजी से जुड़े जातकों को इस सप्ताह लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरी वाले जातक थोड़ा सावधान रहें. अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप किसी को पसंद करते हैं तो उससे अपने मन की बात कह सकते हैं. गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. इसके करण घर में कलह हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर सावधान रहना होगा.

कर्क- यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए सही रहेगा. आपको गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, लापरवाही ना बरतें. मानसिक तनाव से दूर रहें. इस सप्ताह बच्चों की शिक्षा पर अधिक धन खर्च हो सकता है. वहीं, मार्केट में पैसा लगाने वाले जातकों को लाभ होगा. व्यापारी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार लें. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया है. आपके अधिकारी आपका फेवर करेंगे. इस सप्ताह आपके जीवन में कोई नया शख्स आ सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी संग कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. शिक्षा को लेकर भी समय बढ़िया रहेगा. आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा. मनचाहे परिणाम मिलेंगे.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहेगा. इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. खान-पान में नियंत्रण बरतें. नियमित व्यायाम और योगासन करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में आपको लाभ होगा. व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों को सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में सावधान रहना होगा. घमंड के चलते रिश्ते खराब हो सकते हैं. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. रिश्तों में अपनापन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी. शिक्षा के लिए समय अच्छा रहेगा. हायर एजुकेशन वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त का नया सप्ताह सही रहेगा. इस सप्ताह किसी पुरानी समस्या को नजरअंदाज ना करें. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे. नौकरीपेशा वाले किसी भी प्रकार का बदलाव चाहते हैं तो समय बढ़िया है. वैवाहिक संबंधों में भी गलतफहमियां दूर होने से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा नॉलेज प्राप्त करने के लिए कोई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया दिखाई दे रहा है. सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाद में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, संभलकर रहें. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. खर्चे बढ़ेगे, लेकिन घबराने की बात नहीं है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. किसी पुराने व्यापार को फिर से शुरू करने का मौका हाथ लग सकता है. नौकरीपेशा वालों को सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में घमंड के चलते दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक संबंधों में भी पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें. सफल होंगे. छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी.

वृश्चिक- बात वृश्चिक राशि के जातकों की करें तो यह नय सप्ताह सही रहेगा. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर समय है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय बेहतर है. व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. नौकरी वाले जातक इस सप्ताह सावधान रहें. प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा. कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है. वैवाहिक संबंधो में सावधानी बरतने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में आप सतर्क रहें. गलत दोस्तों की संगत से दूर रहने का प्रयास करें.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त का दूसरा सप्ताह सही रहेगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, लापरवाही ना बरतें. आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली रहेगी. आपकी इनकम में कुछ कटौती हो सकती है. व्यापारियों की मेहनत रंग लाएगी. नौकरी वाले जातक कोई बदलाव करना चाहते हैं तो समय बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमियों के चलते तनाव हो सकता है. गृहस्थ्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी संग विदेशी यात्रा पर जा सकते हैं. छात्रों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना होगा.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें. आपकी लापरवाही महंगी बढ़ सकती है. खास तौर से आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशानी बढ़ाएगी. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह धन की कोई कमी नहीं रहेगी. व्यापारियों को बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया है. कोई बदलाव करना चाहते हैं तो सही समय है. प्रेम संबंधों के लिए सम बढ़िया है. वैवाहिक संबंधों में गर्माहट आएगी. जीवनसाथी से मन की बातें कहेंगे. छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. तनाव मुक्त रहेंगे.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपको सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी. यदि आप लंबे समय से बीमार हैं तो अच्छे से इलाज करवाएं. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है. नौकरी वाली जातकों की बात करें तो कार्यक्षेत्र में सावधान होकर कार्य करें. सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वाले जातकों को इस सप्ताह ज्यादा मेहनत करनी होगी. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. वैवाहिक संबंधों में यदि किसी प्रकार का कोई तनाव था, वह अब दूर हो सकता है. साथी के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके जीवन में बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को साभ हो सकता है. नौकरीपेशा वालों के लिए बदलाव का समय चल रहा है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का तनाव था तो वह दूर हो सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. आपका जीवन साथी आपके लिए भाग्यशाली रहेगा. शिक्षा में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी.