5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल: कैसा रहेगा जुलाई का पहला सप्ताह
इस सप्ताह सभी राशियों के जातकों को संभलकर चलने की सलाह दी जाती है. सेहत को लेकर भी सतर्क रहें.

Published : July 4, 2026 at 9:47 AM IST
मेष- मेष राशि जातको के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह सिर दर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है. आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा है. प्रेम संबंधों में प्रेमी साथी संग रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें. बिजनेस को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. पार्टनर संग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं. नौकरी वाले जातक यदि बदलाव चाहते हैं तो इंतजार करें. शिक्षा को लेकर सावधान रहें. मेहनत करेंगे तो विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आप पेट दर्द या कील मुहांसे की समस्या से परेशान हो सकते हैं. यह सप्ताह आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा. व्यापारियों का पार्टनर संग मेलजोल अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में भी खुशी और प्रसन्नता मिलेगी. प्रेम संबंधों में प्रिय पात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए समय परेशानी वाला रहेगा. ऑफिस में मेहनत करनी पड़ेगी. मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो उन्नति होगी.
मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला नया सप्ताह बढ़िया दिखाई दे रहा है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति के लिए भी समय बढ़िया है. आप अपने प्रिय पात्र के संपर्क में रहेंगे. आपकी जिंदगी में रोमांस के अवसर आएंगे. गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी की नौकरी में उन्नति होगी. छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा. हायर एजुकेशन वाले छात्रों का समय बढ़िया है.
कर्क- कर्क राशि के जातकों की बात करें तो यह सप्ताह उनके लिए अच्छा है. मौसम के बदलाव के चलते खांसी-जुकाम परेशान कर सकता है. नए सप्ताह में आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी. व्यर्थ के खर्च कम रहेंगे. व्यापारियों की पार्टनर संग किसी बात पर कहासुनी हो सकती है. नौकरीपेशा वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है. संबंधों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला रहेगा. प्रिय पात्र से संभलकर रहें, विवादों से बचें. वैवाहिक संबंधों में भी लापरवाही ना बरतें. ससुरालपक्ष से विवाद की नौबत आ सकती है. शिक्षा के लिए समय ठीक रहेगा. मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी ठीक-ठाक रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. सर्दी-बुखार हो सकता है. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. व्यर्थ के खर्चों से बचें. संबंधों के लिए समय अच्छा है. प्रिय साथी संग आनंदित समय व्यतीत करेंगे. वैवाहिक संबंध भी बढ़िया रहेंगे. जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा. इस हफ्ते आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे. सरकारी नौकरी वाले जातकों को मान-सम्मान मिलेगा. पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें. किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह मध्यम रहेगा. इस सप्ताह खानपान पर ध्यान दें. बाहर के भोजन से बचे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें. नुकसान उठाना पड़ सकता है. धन का फिजूल खर्च ना करें. व्यवसाय वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. व्यापारियों के सभी योजनाएं कामयाब होंगी और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया है. ऑफिस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी. प्रेमी जातकों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला दिखाई दे रहा है. प्रेमीसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवन साथी की कोई बात बुरी लग सकती है. उनका व्यवहार परेशान कर सकता है. कंप्टीशन में सफलता के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है.
तुला- जुलाई का नया सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. आपको इस सप्ताह पेट दर्द और मुंह में छाले की समस्या परेशान कर सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़े रहेंगे. बिजनेस में समय खुशियों भरा रहेगा. आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय कुछ खास नहीं है. वैवाहिक संबंधों के लिए समय अच्छा है. जीवनसाथी संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे. हायर एजुकेशन के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा है.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपको इस सप्ताह पेट में जलन की समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. उधार दिया धन वापस मिल सकता है. व्यापार के क्षेत्र में आपके अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. हल्की-फुल्की नोंकझोक के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. वैवाहिक संबंध में मधुरता आएगी. जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. शिक्षा के लिए भी समय अच्छा है. पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की कोशिश करें.
धनु- यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए मध्यम रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. पेट से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इनकम में बढ़ोतरी होगी. आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातको के लिए समय अच्छा रहेगा. उनका प्रमोशन हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. प्रेमी पात्र के साथ रोमांस में डूबे रहेंगे. शादीशुदा संबंधों में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. किसी दूसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के चलते घर में विवाद हो सकता है. शिक्षा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.
मकर- यह सप्ताह मकर राशि के लिए मध्यम फलदायक रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक तनाव रिश्तों पर असर डालेंगे. आपके पारिवारिक जीवन में और सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के काम में तेजी आएगी, लेकिन कोई आप पर झूठे आरोप भी लगा सकता है. अपने काम में सतर्क रहें. व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. बिजनेस पार्टनर की सेहत बिगड़ने से काम पर ध्यान कम दे पाएंगे. पढ़ाई को लेकर छात्र खुश होंगे. ट्रैवलिंग के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्तम रहेगी.
कुंभ- इस सप्ताह की शुरुआत कुंभ राशि के जातकों की खुशियों से होंगी. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. गले और कंधे में चोट इत्यादि लग सकती है. वैवाहिक संबंधों के लिए भी समय खुशियों भरा है. आपके व्यर्थ के खर्च भी बढ़े रहेंगे, परंतु आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. प्रिय पात्र संग किसी बात पर झगड़ा हो सकता है. आप कोई मकान, दुकान, इत्यादि खरीदने की योजना बना सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है. ज्ञान को बढ़ाने के लिए मनपसंद सब्जेक्ट को अधिक पढ़ें.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बढ़िया रहेगा. इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो चेकअप अवश्य करवाएं. आर्थिक स्थिति के लिए समय सावधानी वाला रहेगा. आप अपनी आर्थिक इनकम के अनुसार ही खर्च करें. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया रहेगा. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी का दोस्ताना व्यवहार दिल को छू सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा.

