ETV Bharat / spiritual

16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल: नए सप्ताह में क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें फटाफट

इस हफ्ते सभी राशि के जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा. लापरवाही मत बरतें. विस्तार से पढ़ें.

WEEKLY HOROSCOPE 16TH TO 22ND NOV
16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 15, 2025 at 1:44 PM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

मेष- यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. यह सप्ताह प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा. वहीं, वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी, जिससे टेंशन बढ़ सकती है. आने वाले नए सप्ताह में अपने धन को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. आप खर्चों को थोड़ा सोच-समझकर करें. बिजनेस करने वालों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. नौकरी में आपको कामों से अधिकारी खुश रहेंगे. आपकी सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है. छात्रों की एकाग्रता कुछ कमजोर रहेगी. अपनी सेहत पर ध्यान दें नहीं तो मामला बिगड़ सकता है. यदि कोई समस्या छोटी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा. इस सप्ताह सिंगल लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे, इसलिए कोई पुरानी बात को नजरअंदाज करें. निवेश से आफको अच्छा लाभ होगा. वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों को आने वाले नए सप्ताह में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो सिर्फ अपने कामों पर ध्यान दें. विद्यार्थी इस सप्ताह किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं. पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान दें. इस सप्ताह आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या समाप्त होगी. आपकी इम्यूनिटी पॉवर अच्छी रहेगी. अपने खान-पान पर ध्यान दें.

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आने रहा है. प्रेम जीवन में इस सप्ताह साथी के साथ एक सुखद अनुभूति होगी. वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें. आप धन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है. बिजनेस में आपका कोई पुराना रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. आप किसी नए प्रोजेक्ट की भी शुरुआत करेंगे. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी पढ़ाई में जी-जान लगाना होगा तभी उन्हें सफलता मिलेगी. आपकी सेहत गलत खान-पान के चलते बिगड़ सकती है. इसलिए थोड़ा सतर्क रहें.

कर्क- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग आनंद में समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन वाले ऐसा कोई काम ना करें, जिससे साथी के जीवन में खटास बढ़े. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और आप सेविंग को लेकर कोई नया प्लान बनाएंगे. शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी अच्छा धन कमा सकते हैं. प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा. सेहत ठीक रहेगी. वहीं, नौकरीपेशा वाले भी खुश रहेगे.

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में मनमुटाव बने रहेंगे. गृहस्थ जीवन में इस सप्ताह तालमेल की कमी देखने को मिलेगी. अपने धन को लेकर चिंता ना करें. पूरे सप्ताह धन की कमी नहीं रहेगी. धार्मिक आयोजन में धन खर्च करेंगे. आपकी इनकम भी बेहतर रहेगी. बिजनेस में इस सप्ताह आपको ज्यादा धन लगाने से बचना होगा. नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. उनका करियर बेहतर रहेगा. उनके बॉस उनके कामों से खुश रहेंगे. विद्यार्थी इस सप्ताह अपनी पढ़ाई में ढील दे सकते हैं. इस सप्ताह आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा. नए सप्ताह में कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है. पेट का खास ध्यान रखें.

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग नए सप्ताह में अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन वाले भी एंजॉय करेंगे. इस सप्ताह अपनी इनकम को ध्यान में रख कर काम करें. बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा. उनकी योजनाएं फलीभूत होंगी और उन्हें नए लोगों का भी साथ मिलेगा. नौकरी में आपको संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है. यह सप्ताह आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है यदि आपको इसका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है. विद्यार्थियों का उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इस सप्ताह आपको गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. डॉक्टर से परामर्श लेना होगा.

तुला- यह सप्ताह आपके लिए बाकी के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह साथी के मनमाने व्यवहार के चलते परेशान रहेंगे. वैवाहिक जीवन में ना समझी के चलते दोनों में समस्याएं बढ़ेंगी. बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. आपको दिखावे के चक्कर में आने से बचना होगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक प्रमोशन मिलने की संभावना है. इस सप्ताह जोश में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें, जिससे बाद में पछताना पड़े. विद्यार्थी इस सप्ताह मेहनत अधिक करेंगे तभी उनको फल मिलेगा. अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें.

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने साथी के लिए भी समय निकालना होगा. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह खुशियां आएंगी. इस सप्ताह अपने खर्चों पर ध्यान दें. आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. आपका बिजनेस ग्रो करेगा. करियर में आपको अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोग थोड़ा संभलकर रहें. विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में लगे रहेंगे. इस सप्ताह मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. आपको सिर दर्द आदि होने की संभावना है इसलिए आप आराम के लिए कुछ समय निकालें.

धनु- यह सप्ताह आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में वाद-विवाद बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में आपकी अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी. इस सप्ताह अपने खर्चों के साथ-साथ इनकम पर भी ध्यान दें. आप किसी योजना में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा. आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे. इस सप्ताह आपको बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को अच्छी ग्रोथ मिल सकती है. आपका प्रमोशन भी हो सकता है. विद्यार्थी इस सप्ताह हायर एजुकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही समस्या को नजर अंदाजना करें. आपको प्राणायाम से लाभ होगा.

मकर- यह सप्ताह आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के चलते समस्याएं बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन में दोनों साथी मिलकर समय बिताएंगे. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी. आपके खर्चे अचानक से बढ़ जाएंगे, जिससे दिक्कत हो सकती है. बिजनेस कर रहे लोग इस सप्ताह कोई जोखिम न उठाएं. नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से जी चुरा सकते हैं. इस सप्ताह आपको नसों से संबंधित समस्या होने की संभावना है इसलिए अपना ख्याल रखें.

कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने रिश्ते में सोच समझकर कोई बात करनी होगी. वैवाहिक जीवन में अपने साथी पर पूरा भरोसा करना होगा. इस सप्ताह शेयर मार्केट आदि में निवेश करेंगे तो बेहतर रहेगा. कुछ नए इन्वेस्टमेंट भी लाभदायक रहेंगे. विद्यार्थियों को इस सप्ताह निराशा हाथ लगेगी. इस सप्ताह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. इस सप्ताह सेहत बेहतर रहेगी, इसलिए ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है.

मीन- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अपने भविष्य को लेकर आप कुछ योजना भी बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह खुशियां रहेगी. इस सप्ताह आपके सामने कुछ खर्चे से आएंगे जो आपको करने ही पड़ेंगे. किसी कानूनी मामले पर भी आपको अच्छा धन खर्च करना पड़ सकता है. बिजनेस में आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को समझदारी से काम करना होगा. विद्यार्थियों को इस सप्ताह किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका तो मिलेगा. सेहत ठीक रहेगी.