ETV Bharat / spiritual

14 से 20 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल: नए सप्ताह में इन राशियों की खुलेगी किस्मत

कई राशियों के जातकों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है. उन्हें थोड़ा संभलकर रहना होगा. विस्तार से पढ़ें.

WEEKLY HOROSCOPE 14TH TO 20TH DEC
14 से 20 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : December 13, 2025 at 1:42 PM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

मेष- इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है. अगर कोई परेशानी है तो डॉक्टर से उचित परामर्श लेते रहें. वहीं , इस आने वाले नए सप्ताह में व्यापारियों को अपने निर्णय लेने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी है, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है. नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके कामों को देखकर प्रमोशन के चांस बन रहे हैं. आपके रुपए-पैसे की बात करें तो इस सप्ताह आप बेवजह खर्चों से परेशान रहेंगे. यदि आप कोई लोन लेना चाहते हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम-संबंधों में दरार आ सकती है. वैवाहिक संबंधों में भी सावधानी बरतें. घर में तनाव हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

वृषभ- इस सप्ताह आपकी सेहत में परेशानी दिखाई दे रही है. आपके पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है परहेज करें. आपको बिजनेस में मेहनत करनी होगी, जिसका परिणाम साकारात्मक होगा. किसी डील के पूरे ना होने से आप परेशान हो सकते हैं. नौकरी में अभी किसी भी प्रकार का कोई बदलाव ना करें. आपके प्रेम-संबंधों की बात करें, तो जो जातक सिंगल है उन्हें पार्टनर मिल सकता है, वहीं, वैवाहिक संबंधों में चल रही परेशानियां दूर होंगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह पहले से बेहतर रहेगी. यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है. छात्र इस समय अपना ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित करें, लाभ होगा.यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य परेशान कर सकता है. इस पर आपका काफी धन खर्च होगा. नए सप्ताह में आपका बिजनेस बढ़िया रहेगा. आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से हो सकती है, जिससे व्यापार और अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातक नई नौकरी के बारे में मत सोचें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, सावधान रहें. आपके रुपए पैसे की बात करें तो इस सप्ताह आपका पैसा धार्मिक यात्राओं पर खर्च हो सकता है. आप अपनी इनकम बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम उठा सकते हैं. छात्र अपनी शिक्षा पर फोकस बनाए रखें. यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी.

कर्क- इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आपको सावधान रहना होगा. पेट की समस्या परेशान कर सकती है. आपको व्यापार को लेकर इस सप्ताह टेंशन रहेगी. नौकरीपेशा वाले जातक निर्णय लेने में परेशान रहेंगे. इस सप्ताह आपका प्रेम-संबंधों गति पकड़ेगा. प्रेमी हो मुलाकात रोमानी रहेगी. वैवाहिक जीवन भी अच्छा चलेगा. आने वाले नए सप्ताह में खर्चा बढ़ा रहेगा. यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो मार्केट की चाल देखकर ही फैसला लें. छात्रों को पढ़ाई को लेकर गंभीर रहना होगा.

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह तनावभरा हो सकता है. आपकी सेहत बिगड़ सकती है. ध्यान रखें. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह फलदायक रहेगा. डिजाइनिंग करने वाले जातकों को बड़ी डील मिल सकती है नौकरी में सावधानी रखनी होगी. आपके प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन में भी आप सावधान रहें. जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. निवेश करने से लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह खुशियां लेकर आ रह है.

कन्या- नये सप्ताह की शुरुआत कमजोर स्वास्थ्य के साथ हो रही है. टेंशन को स्वास्थ्य पर हावी मत होने दें. नौकरी के मामले में यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा. जो काम दिया जाए उसे चुपचाप शांति से निपटाएं. वहीं, बिजनेस करने वालों को यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसका फल उन्हें भविष्य में मिलेगा. प्रेम-संबंधों में सावधानी बरतें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. वहीं, नए सप्ताह में आपका काफी धन खर्च हो सकता है.. प्लान बनाकर काम करें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सीनियर से सलाह लेते रहें.

तुला- इस सप्ताह तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढे़गी. व्यापार में यदि आपने कोई योजना पहले बनाई थी, तो फलीभूत करने का समय आ गया है. नौकरी वाले जातकों को इस सप्ताह ऑफिस में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. आपके प्रेम-संबंध थोड़ा परेशानी वाले रहेंगे. अपने साथी से थोड़े परेशान हो सकते हैं. वैवाहिक संबंध में किसी गलतफहमी के चलते जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. छात्र ज्ञान को बढ़ाने में लगे रहें. सफल होंगे.

वृश्चिक- दिसंबर का नया सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. स्वास्थ्य भी साथ देगा. वहीं, आपका बिजनेस प्रगति करेगा. नौकरीपेशा वाले जातक पॉलिटिक्स से बचकर रहे. वाद-विवाद भी हो सकता है. प्रेम-संबंधों की बात करें तो प्यार की तलाश करने वालों को नया साथी मिल सकता है. वैवाहिक संबंध में टेंशन को बढ़ने मत दें, आपके रुपए-पैसे की बात करें तो इस सप्ताह निवेश से दूरी बनाएं रखें. छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी.

धनु- रविवार से शुरू हो रहे इस सप्ताह में इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य साथ देगा. थोड़ी समस्या को इग्नोर करें.आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं. नौकरी वाले जातक अपनी कला और कौशल से अधिकारियों को प्रसन्न कर सकते हैं. प्रेम-संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह आपकी गलतफहमी और टेंशन के चलते रिश्त बिगड़ेंगे. शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने जीवनसाथी संग किसी टूर पर जा सकते हैं. इस सप्ताह आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है. आपकी इनकम घट सकती है. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सावधान रहें.

मकर- नए सप्ताह में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. बिजनेस में मेहनत के मुकाबले फल नहीं मिलेगा. इससे निराश ना हों. वहीं, नौकरीपेशा वाले जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो यह सबसे उपयुक्त समय है. आपके प्रेम-संबंधों की बात करें तो प्रेम जीवन जी रहे लोगों की मनोकामना पूरी होगी. वैवाहिक संबंध में जीवनसाथी की बातों को महत्व दें. आपके रुपए-पैसे की हालत भी बढ़िया रहेगी. आपको आए के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार की टेंशन से दूर रहें. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें,

कुंभ- इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपकी इम्यूनिटी डाउन रहेगी, जिसके चलते कमजोरी महसूस हो सकती है. अपनी फिटनेस को लेकर लापरवाही ना बरतें. अपने बिजनेस को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी. नौकरी वाले जातक नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेमियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में मतभेद दूर होंगे. आपकी शिक्षा और ज्ञान के लिए समय ठीक नहीं है. मेहनत ज्यादा करनी होगी.

मीन- इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. व्यापार में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. आपको मेहनत का फल भी मिलेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. यदि आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो इसी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपके प्रेम-संबंधो में जो तनाव चल रहा था तो वह दूर हो सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. आपका परिवार आपका साथ देगा. आपके धन और रुपए की बात करें तो इस सप्ताह आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए दिखावे में आकर धन खर्च ना करें. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो विद्यार्थियों को किसी प्रकार की टेंशन हो सकती है. आपको सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करनी होगी.