ETV Bharat / spiritual

11 जनवरी से 17 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: इन राशियों का पूरे सप्ताह चमकेगा भाग्य, पढ़ें भविष्यफल

जनवरी के दूसरे सप्ताह में सभी राशियों को लाभ होने की संभावना है. वहीं, सेहत को लेकर सतर्क रहें.

WEEKLY RASHIFAL 11 JAN TO 17 JAN
11 जनवरी से 17 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 10, 2026 at 10:27 AM IST

9 Min Read
Choose ETV Bharat

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए आने वाला नय सप्ताह सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपको नए-नए तरीकों से धन प्राप्त हो सकता है. यह आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव देखने को मिल सकता है. झगड़े की भी नौबत आ सकती है. वैवाहिक संबंधों को संभालने की आवश्यकता है, अन्यथा, लड़ाई झगड़े की स्थिति बन रही है. बिजनेस करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ मिलजुलकर कार्य करना होगा. नौकरीपेशा वालों को ऊंचे पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है. प्रमोशन भी हो सकता है. विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए यह समय तनाव भरा रहेगा. आप यदि किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो समय अभी थोड़ा कठिन है.

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. सेहत के लिहाज से थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं. आपको आंख, नाक से संबंधित कोई मौसमी परेशानी हो सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. नए-नए तरीकों से धन का आगमन होगा. व्यापारियों के लिए सप्ताह बढ़िया है. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातको को अधिकारियों से लाभ हो सकता है. आप अपने प्रेमी संग दिल का हाल बयां करेंगे और उनके दिल का हाल जानने की कोशिश करेंगे. गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए थोड़ा संभलकर चलना होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कमजोर दिखाई दे रहा है. सेहत के हिसाब से ध्यान देने की जरूरत है. घुटनों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. व्यापारियों को बिजनेस में लाभ हो सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. इंक्रीमेंट हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय कमजोर रहेगा. आपकी अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ नया निवेश कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा विचलित करने वाला रहेगा. उनका मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कुछ परेशानी दे सकता है. अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है. पार्टनरशिप में कार्य करने वालों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं. नौकरी करने वाले जातकों को अपने मान-सम्मना का ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध ठीक-ठाक रहेंगे. आप अपने प्रेमी संग कहीं किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव आएंगे. ससुराल पक्ष से संबंधों को लेकर सतर्क रहें. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मेहनत का फल मिलेगा.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह अच्छा बीतेगा. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो वह भी बढ़िया रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं होगा. व्यापार में उन्नति हो सकती है और धन के निवेश से लाभ होगा. नौकरी पेशा जातकों का प्रमोशन संभव है. धन का आवागमन बना रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पूर्व में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है. प्रेमी जातक अपने साथी के लिए रोमांटिक रहेंगे. आपका व्यापार आगे बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं, आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, लेकिन आईटी सेक्टर, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग आदि के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा. सेहत के लिहाज से आपको ध्यान रखना होगा. व्यायाम करें तथा उचित खान-पान रखें. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है. उन्हें कोई नया कार्य मिल सकता है. परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आमदनी की अपेक्षा दैनिक खर्च बढ़ेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आपका लगाव बहुत अधिक रहेगा, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा. आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं. विद्यार्थियों को लापरवाही के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हायर एजुकेशन वाले जातकों को भी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने होगा.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहें. पेट में ऐंठन इत्यादि की समस्याएं हो सकती हैं. परिवार में ना चाहते हुए भी कुछ कार्यों पर धन खर्च करना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले जातकों को अपने बिजनेस पर ध्यान देना होगा. यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो अनबन होने की संभावना है. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका मन ऑफिस के कार्यों में लगा रहेगा. परिवार में भी सुख शांति रहेगी. प्रेम संबंधों को बढ़िया बनाने के लिए लड़ाई-झगड़े से दूर रहें वरना बात बिगड़ सकती है. गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव या ग्रह क्लेश हो सकता है, जिससे अशांति का माहौल रहेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में ध्यान नहीं रहेगा. गलत लोगों की संगत से दूर रहें.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा, खांसी, जुकाम, बुखार इत्यादि मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों पर धन अधिक खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए बजट न बिगड़े, इसके लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें. व्यापारियों की इस सप्ताह सभी योजनाएं सफल होंगी. नौकरी वाले जातक ऑफिस की राजनीति से बचें. अपने कार्य पर ध्यान देने की कोशिश करें. प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी. अपने प्रेमी से शादी-विवाह की बात भी कर सकते हैं. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. विद्यार्थियों का रुझान पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की तरफ अधिक रहेगा.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी. कुछ समस्याओं को झेलने के बाद धन की प्राप्ति हो सकती है. किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिलेगा. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. नौकरीपेशा वाले जातक नौकरी से खुश नहीं रहेंगे. वे बदलाव के बारे में सोच सकते हैं. प्रेमी से टकराव हो सकता है तथा पारिवारिक रिश्तों में भी कुछ दरार आ सकती है. वैवाहिक संबंधों में अच्छा बनाए रखने की कोशिश नाकाम रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय परेशानी वाला रहेगा. पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है. भाई-बहनों से टकराव हो सकता है.

मकर- आने वाले नया सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. नियमित रूप से व्यायाम करें. फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ की स्थितियां बन रही हैं. वहीं, नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे. परिवार के सदस्यों की फरमाइश पूरी करने में धन खर्च हो सकता है. प्रेमी जातक अपने मन की बात अपने साथी को बता सकते हैं. आपके लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी के साथ बातचीत करके मन हल्का होगा. माता-पिता से भी सलाह-मशविरा कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. पढ़ाई-लिखाई में अच्छी तरक्की हो सकती है.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. यदि आपका स्वास्थ्य कुछ समय से खराब चल रहा है तो अब आराम मिल सकता है. जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापारियों को कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. छोटे-मोटे खर्चे लगे रहेंगे. निजी संबंधों की बात करें प्रेमी संग आपके संबंध कुछ खराब हो सकते हैं. परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव रहेगा. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव की स्थिति बन रही है. विद्यार्थियों के लिए समय जिम्मेदारियां वाला रहेगा. पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है. परिवार मे किसी बात को लेकर क्लेश हो सकता है.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी, परंतु मसालेदार भोजन से दूर रहें. व्यापारियों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में तनाव कम रहेगा. पारिवारिक संबंधों की बात करें तो आप अपने भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. संतान को लेकर आपका मन संतोष रहेगा. आर्थिक स्थिति भी बहुत अधिक अच्छी बनी रहेगी. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा. हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा रहेगा.