ग्रहों के राजा बदलने जा रहे अपनी राशि, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों के हाल
ग्रहों के राजा सूर्यदेव हर महीने अपनी राशि परिवर्तित करते हैं. यह परिवर्तन मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को होगा. विस्तार से जानें.

Published : December 13, 2025 at 9:52 AM IST
हैदराबाद: हिंदू शास्त्र में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना जाता है. ये हर महीने अपनी राशि परिवर्तित करते हैं. अभी तक ये वृश्चिक राशि में विद्यमान थे, लेकिन मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को अब ये राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वृश्चिक राशि से निकलकर नवग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे. यहां पर ये एक महीने तक रहेंगे. ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा.
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही कुछ राशियों को जहां लाभ होगा. वहीं, कुछ राशियों को संभलकर चलना होगा. उन्होंने कहा कि यह समय उच्च एनर्जी का रहेगा. आइये जानते हैं आने वाले समय में सभी 12 राशियों में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.
- मेष राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर मेष राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे. प्रेम संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. इस दौरान आपके करियर में उन्नति होगी. कामकाज में सफलता मिलेगी. आय में भी वृद्धि होगी. कोई नई बिजनेस डील हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
उपाय - सूर्यदेव को जल अर्पण करें, लाभ होगा. - वृषभ राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर वृषभ राशि वाले लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा. आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. पर्सनल लाइफ में तनाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ तालमेल रखें. संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. व्यापार और सट्टा से लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. अच्छी सेहत के लिए मानसिक तनाव को दूर रखें.
उपाय - प्रतिदिन गायत्री चालीसा का पाठ आपके लिए अच्छा रहेगा. - मिथुन राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बेहतर रहेगा. आपसी तालमेल भी अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय में भी वृद्धि होगी. हालांकि, बिजनेस पार्टनर से आपके संबंध ज्यादा बेहतर नहीं रहेंगे. काम सिलसिले में यात्रा हो सकती है अभी आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
उपाय - गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें, लाभ होगा. - कर्क राशि
सूर्य का यह गोचर कर्क राशि वाले जातकों के लिए सामान्य हो सकता है. जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद के कारण रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. आपसी तालमेल बनाए रखें. व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है. लाभ कम हो सकता है. अभी खर्च ज्यादा हो सकते हैं. अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आप कर्ज भी ले सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. एलर्जी की शिकायत हो सकती है.
उपाय- जल में कुमकुम मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें, लाभ होगा. - सिंह राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर का समय सिंह राशि वाले लोगों के लिए मध्यम फलदायक रहेगा. हालांकि, इस दौरान लाभ के योग भी बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. प्रेम संबंध थोड़ा परेशानी भरा रहेगा. संतान का सुख मिलेगा. निवेश और ट्रेडिंग के कारण से लाभ हो सकता है. व्यापार में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.
उपाय- भगवान सूर्य के किसी भी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें. - कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का धनु राशि में गोचर थोड़ा ध्यान रखने वाला होगा. इस दौरान आपके घर-परिवार में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी. बाद में परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. आर्थिक रूप से परिणाम मिले-जुले हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. करियर को लेकर लंबी यात्रा हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा है, हालांकि आपको तनाव हो सकता है.
उपाय - आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. - तुला राशि
सूर्य का यह गोचर तुला राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा. गोचर के प्रभाव से आपकी परेशानियों में कमी आएगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में खटास हो सकती है. रिश्तों में गलतफहमी भी उत्पन्न हो सकती है. व्यापार में लाभ होगा. करियर में मेहनत के मुताबिक परिणाम कम मिलते हैं. आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. इस दौरान सेहत पर भी खर्च हो सकता है.
उपाय - सूर्याष्टक का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा रहेगा. - वृश्चिक राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आपसी प्रेम के कारण आपका रिश्ता मजबूत होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. करियर में मेहनत और आत्मविश्वास से लाभ होगा. आर्थिक लाभ भी हो सकता है. आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे.
उपाय - गायत्री चालीसा का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. - धनु राशि
सूर्य के गोचर का यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. रिश्तों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा. भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा. अभी आपमें अहं भी देखने को मिल सकता है. करियर में मनचाही सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा.
उपाय- प्रतिदिन सूर्यदेव को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. - मकर राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर मकर राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा. इस दौरान आपको सावधानी बरतनी होगी. आपको वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत होगी. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य और तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. आपको अचानक की स्रोत से आर्थिक लाभ हो सकता है. व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय- भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा. - कुंभ राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आपसी तालमेल भी बेहतर रहेगा. करियर अच्छा चलेगा. नई नौकरी के भी प्रस्ताव मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. बिजनेस में भी लाभ होगा. कोई कार्य करना हो तो अपने पिता की सलाह जरूर लें. अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा.
उपाय - भगवान सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें, लाभ होगा. - मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. रिश्तों में निकटता आएगी. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. नई नौकरी का भी मौका मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति बेहतर बनेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा. इस दौरान आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा.
उपाय - गरीबों को गेहूं और गुड़ वितरित करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

