ETV Bharat / spiritual

सूर्य ग्रहण के दिन देवगुरु बृहस्पति का उदय, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण के साथ गुरु कर्क राशि में उदित होंगे, जिससे वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि के अच्छे दिन शुरू होंगे.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (canva)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 10, 2026 at 11:59 AM IST

|

Updated : August 10, 2026 at 5:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 12 अगस्त 2026 को अंतरिक्ष में एक बहुत ही दुर्लभ और अनोखा नजारा दिखने जा रहा है. इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसी खास दिन देवगुरु बृहस्पति अपनी सबसे प्रिय और उच्च राशि यानी 'कर्क' में उदित होने जा रहे हैं.

लखनऊ के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य उमाकांत मिश्रा का कहना है कि, जब कोई ग्रह उदित होता है, तो उसकी शक्तियां बहुत बढ़ जाती हैं. इस बार गुरु के उदय होने के साथ-साथ आकाश में छह ग्रहों का एक अनोखा संयोग भी बन रहा है. इस महासंयोग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत पूरी तरह चमकने वाली है और उनके जीवन में अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • वृषभ राशि: गुरु के उदय होने से आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. व्यापार में किसी पार्टनर की मदद से बड़ा मुनाफा हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.
  • कर्क राशि: गुरु आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. आपको नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • तुला राशि: आपके करियर और बिजनेस में बड़े बदलाव और तरक्की के योग हैं. दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी. सीनियर्स और बड़े अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी.
  • कुंभ राशि: आपके लिए यह समय कोर्ट-कचहरी के मामलों और पुराने कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा. आपके दुश्मन शांत होंगे. सेहत में सुधार होगा और अटके हुए काम दोबारा रफ्तार पकड़ेंगे.

अन्य राशियों पर प्रभाव
इस महासंयोग से मेष राशि वालों को भूमि या वाहन का सुख मिल सकता है. मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सिंह राशि के लोगों की अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, जबकि कन्या राशि वालों को निवेश से बड़ा फायदा होगा. वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा, तो धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है. मकर राशि के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और मीन राशि वालों को संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

गुरु को मजबूत करने के आसान उपाय
यदि आप इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये आसान उपाय कर सकते हैं:

  • गुरुवार का व्रत: हर गुरुवार को व्रत रखें और पीले रंग के कपड़े पहनें.
  • केले के पेड़ की पूजा: गुरुवार को केले के पेड़ में हल्दी और चने की दाल मिलाकर जल चढ़ाएं.
  • दान करें: इस दिन चने की दाल, बेसन के लड्डू, पीले कपड़े या धार्मिक किताबों का दान करना बेहद शुभ होता है.
  • मंत्र जाप: भगवान विष्णु की पूजा करें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें- 10 अगस्त 2026 का राशिफल: आज कर्क राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर रहे सतर्क, जानें अन्य राशियों का हाल

Last Updated : August 10, 2026 at 5:30 PM IST