ETV Bharat / spiritual

कुंडली में है 'मंगल दोष'? नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से ऐसे पाएं मुक्ति

मां ब्रह्मचारिणी की साधना से मंगल दोष का निवारण होता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने ग्रह शांति के वैदिक उपाय बताए हैं.

Etv Bharat
मां ब्रह्मचारिणी (ians)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 12, 2026 at 9:32 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है. आज का दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. देश भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज का दिन सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि आपकी कुंडली के सबसे भारी दोषों में से एक 'मंगल दोष' को दूर करने के लिए भी साल का सबसे उत्तम दिन माना जाता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का संबंध मंगल ग्रह से है. जो लोग अपनी कुंडली में मंगल की खराब स्थिति, मांगलिक दोष, या विवाह में आ रही देरी से परेशान हैं, उनके लिए आज की पूजा किसी वरदान से कम नहीं है.

क्यों खास है आज का दिन?
शास्त्रों में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना गया है, लेकिन जब यह अशुभ होता है, तो व्यक्ति क्रोधी, जल्दबाज और दुर्घटनाओं का शिकार होता है. मां ब्रह्मचारिणी 'तप' की देवी हैं. उनकी साधना अनियंत्रित ऊर्जा को सही दिशा देती है.

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?
इस विषय पर लखनऊ के प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि, "मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप मंगल ग्रह का स्वामी है. जिन जातकों की कुंडली में मंगल नीच का है या जो मांगलिक दोष के कारण विवाह में बाधाएं झेल रहे हैं, उन्हें आज लाल रंग के आसन पर बैठकर पूजा करनी चाहिए. माता ने भगवान शिव को पाने के लिए घोर तप किया था, इसलिए वे विवाह संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर करती हैं. आज के दिन माता को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाने और 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:' मंत्र के साथ-साथ देवी के मंत्र का जाप करने से मंगल का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है."

मंगल दोष से मुक्ति के 3 महाउपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, आज शाम की पूजा में ये 3 छोटे उपाय जरूर करें

  • गुड़हल का फूल: मां ब्रह्मचारिणी को लाल रंग का गुड़हल अति प्रिय है. आज 108 गुड़हल के फूलों की माला अर्पित करने से मंगल ग्रह शांत होता है.
  • शहद और चीनी का भोग: मंगल की शांति के लिए आज माता को दूध, चीनी और थोड़ा सा शहद मिलाकर भोग लगाएं. इससे स्वभाव का क्रोध शांत होता है.
  • हनुमान जी का स्मरण: देवी पूजा के तुरंत बाद एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, क्योंकि मंगल के देवता हनुमान जी भी हैं और वे माता के सेवक भी.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि, अगर आप भी जीवन में संघर्ष, तनाव या विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं, तो आज मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में अपना शीश जरूर झुकाएं. माता का आशीर्वाद आपके जीवन से हर बाधा को दूर कर धैर्य और सफलता का प्रकाश लाएगा.

यह भी पढ़ें- 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज तुला राशि को नौकरी में होगा लाभ, दिन शुभ है