ETV Bharat / spiritual

मकर संक्रांति पर बन रहा दुर्लभ योग, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जेब में होगा पैसा ही पैसा!

14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बनेगा, जिससे 6 राशियों के लिए करियर, धन और जीवन में नए अवसर खुलेंगे.

Etv Bharat
सांकेतिक फटो (getty image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 2, 2026 at 2:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इनमें सबसे खास है मकर संक्रांति पर बनने वाला दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, जिसे ज्योतिषाचार्य बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मान रहे हैं. लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास समाप्त होगा और सभी मांगलिक कार्य शुरू किए जा सकते हैं.

चतुर्ग्रही योग क्या है?
ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि, इस साल मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में केवल सूर्य ही नहीं, बल्कि तीन अन्य महत्वपूर्ण ग्रहों की भी उपस्थिति रहेगी. जब चार ग्रह एक ही राशि में गोचर करते हैं, तो उसे चतुर्ग्रही योग कहते हैं. उनके अनुसार, यह योग करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति पर गहरा सकारात्मक प्रभाव डालता है.

इन 6 राशियों के लिए शुभ संकेत

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर में बड़ी उन्नति का है. अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और पदोन्नति की संभावना भी है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिरता और निवेश के लिए शुभ समय मिल रहा है. भूमि, वाहन या पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान और व्यापार में सफलता का समय है. आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और शिक्षा या विदेश से जुड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
चूंकि यह योग मकर राशि में बन रहा है, इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि, स्वास्थ्य सुधार और वैवाहिक जीवन में शांति आएगी.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं. धार्मिक यात्रा और मानसिक शांति के अवसर बनेंगे.

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय

  • दान करें: तिल, गुड़, खिचड़ी और कंबल का दान शुभ माना गया है.
  • सूर्य अर्घ्य: सुबह जल्दी उठकर तांबे के लोटे में लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • पवित्र स्नान: यदि संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें, इससे दोषों से मुक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें- 28 दिसंबर 2025 का राशिफल: रविवार को मिथुन राशि की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, निवेश से होगा लाभ