ETV Bharat / spiritual

इस होली चमकेगी किस्मत! बस होलिका दहन की अग्नि में राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें

आचार्य दीप कुमार कहते हैं, राशि अनुसार होलिका दहन की अग्नि में कुछ वस्तुएं डाली जाए तो किस्मत के ताले खुल सकते हैं.

Holika Dahan According to Zodiac Sign
राशि अनुसार होलिका दहन (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 6:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा तो वही होलिका दहन को लेकर भी लोगों में काफी असमंजस की स्थिति है. आचार्य दीप कुमार कहते हैं कि, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा और चंद्र ग्रहण के समाप्ति के बाद होलिका दहन किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी 3 मार्च को शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा. होली जलाने का शुभ मुहूर्त 3 मार्च की शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. आचार्य दीप कुमार के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि में अगर कुछ वस्तुएं डाली जाए तो इससे विभिन्न राशि के जातकों को खासा लाभ मिल सकता है.

राशि अनुसार करें होलिका दहन, चमकेगी किस्मत!

आचार्य दीप कुमार का कहना है कि, "होलिका दहन की अग्नि में अगर विभिन्न राशि के जातक अपनी-अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों को अर्पित करते हैं, तो उनके जीवन में उन्नति के अवसर खुलते हैं और उनके भाग्योदय की संभावना भी प्रबल हो जाती है. विभिन्न राशि के जातक होलिका दहन के समय इन वस्तुओं को अग्नि में जरूर समर्पित करें."

राशि अनुसार होलिका दहन की अग्नि में डालें ये चीजें

आचार्य दीप कुमार ने बताया कि, मेष राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में गुड़ या लाल मसूर की दाल डाल सकते हैं. इससे उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. वृषभ राशि के जातक सरसों के दाने, काले तिल या सफेद चंदन की लकड़ी डाल सकते हैं. इस उपाय से उन्हें बीमारी में काफी फायदा होगा. मिथुन राशि के जातक होलिका की अग्नि में धनिया, लौंग व हल्दी अर्पित कर सकते हैं. इस उपाय से उनके जीवन में परेशानियां कम होगी और परिवार के नई खुशियां आएगी.

Holika Dahan According to Zodiac Sign
दहन की अग्नि में राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें (ETV Bharat GFX)

कर्क राशि के जातक अग्नि में गेहूं और अन्य अनाज की बालियां डाल सकते हैं. इस उपाय से उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और विदेश योग की भी संभावना प्रबल होगी. सिंह राशि के जातक को होलिका दहन में गुड़ अर्पित करना चाहिए. इससे उन्हें समाज में सम्मान मिलेगा और सूर्य ग्रह के बुरे प्रभाव से भी मुक्ति मिलेगी. कन्या राशि के जातक को अग्नि में काले तिल डालने चाहिए. इस उपाय से उन्हें गंभीर बीमारी मुक्ति मिलेगी.

तुला राशि के जातक को अग्नि में मिश्री और बताशे अर्पित करने चाहिए. इससे उनके जीवन में धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे और पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे. वृश्चिक राशि के जातक अग्नि में मसूर की दाल अर्पित कर सकते हैं. इसके अलावा जौ भी उनके लिए शुभ हो सकते हैं. धनु राशि वाले जातक अग्नि में गुड़ और जौ डाल सकते हैं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं.

मकर राशि के जातक अग्नि में उड़द की दाल चढ़ाएं. इससे उनके जीवन में कलह दूर होती हैं. कुंभ राशि के जातक को अग्नि में सरसों, काले चने और नारियल डालना चाहिए. इससे उनके शत्रु दूर रहेंगे और अदालत में चल रहे मामले में सफलता मिलेगी. मीन राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में हल्दी की गांठ डाल सकते हैं. इस उपाय से उन्हें शिक्षा में लाभ मिलेगा और सरकारी नौकरी के अवसर हासिल होंगे.

ये भी पढ़ें: होलाष्टक 2026: सावधान! 24 फरवरी से शुभ कार्य वर्जित, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना...

ये भी पढ़ें: होली पर 3 मार्च को बंद रहेगा भगवान रघुनाथ मंदिर, ब्रज जैसे सैकड़ों सालों से परंपरा निभा रहा बैरागी समुदाय