ETV Bharat / spiritual

दिवाली के दिन अच्छी होगी शुरुआत, अगर सुबह करेंगे ये काम, बरसेगी कृपा

दिवाली की रात्रि को क्या किया जाता है, यह तो सबको पता है, पर सुबह में क्या किया जाता है, आइए जानते हैं.

Representational Photo
सांकेतिक तस्वीर (Getty Image)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 15, 2025 at 2:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली : दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. यह जानकारी तो सबको है, पर उस दिन खासकर सुबह में क्या करना चाहिए, क्या इसके बारे में आप जानते हैं ? हमारे पुराणों में क्या लिखा है ? ऐसा क्या करें कि धन की देवी लक्ष्मी की कृपा हम सब पर बनी रहे. आइए इसके बारे में जानते हैं.

दीपावली कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है. इन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. उमाशंकर मिश्र ने ईटीवी भारत को बताया, "स्कंदपुराण में लिखा गया है कि कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन सुबह-सुबह स्नान करें और देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ अपने पितरों को भी प्रणाम करना चाहिए. सुबह की शुरुआत इस तरह से होनी चाहिए, तब आपका पूरा दिन शुभ रहेगा. श्रद्धालुओं को इस दिन उनके नाम से दान-दक्षिणा भी करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आपके पितरों का आशीर्वाद मिलेगा."

उन्होंने आगे बताया कि स्कंदपुराण के अनुसार दूध, दही, घी आदि से पार्वण श्राद्ध करेंगे तो यह आपके लिए शुभ होगा. बहुत सारे लोग व्रत भी रखते हैं. इस दिन भगवान शिव का भी अभिषेक किया जाता है. आप शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनोज गुप्ता ने ईटीवी भारत को बताया कि अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो सुबह में शिवलिंग पर कच्चे चावल को चढ़ा सकते हैं. ऐसा कहा जाता है कि अगर गेहूं अर्पित करेंगे तो संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. सुबह में इन पूजा विधियों से गुजरने के बाद आप शाम को प्रदोष काल में देवी लक्ष्मी की पूजा करें. मां लक्ष्मी के लिए संभव हो तो कमल के फूलों की शय्या बनाएं.

अगले सप्ताह सोमवार को दीवाली है. तारीख 20 अक्टूबर है. . मनोज गुप्ता ने कहा कि अमावस्या की तिथि दोपहल 3.44 . पर शुरू हो रही है. यह 21 अक्टूबर शाम 5.44 बजे तक रहेगा. संभवतः यही वजह है कि दिवाली की तारीख को लेकर थोड़ा भ्रम है. वैसे 20 की रात को लोग दीवाली मनाएंगे. कुछ जगहों पर इसे अगले दिन भी मनाया जाएगा. परंतु शुभ मुहूर्त - 20 तारीख शाम 7.08 मि. से रात्रि के 8.18 मि. तक है.

ये भी पढ़ें : दिवाली पर 100 साल बाद बन रहा विशेष राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!