ETV Bharat / spiritual

5 अगस्त से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध गोचर लाएगा बंपर धन लाभ, अटका पैसा मिलेगा वापस!

बुध का यह गोचर 5 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त 2026 तक रहेगा.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (GETTY IMAGE)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 7, 2026 at 3:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अगस्त 2026 की शुरुआत में एक बड़ी ज्योतिषीय घटना होने जा रही है. जाने-माने ज्योतिषी डॉ. उमाशंकर मिश्रा के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह अपने मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे.

बुध का यह गोचर 5 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त 2026 तक रहेगा. कुल 18 दिनों की इस अवधि के बाद बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. कर्क राशि में बुध का यह आगमन 5 विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. इस दौरान इन राशियों को करियर, बिजनेस और धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे.

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

1. मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे. लंबे समय से रुके हुए घरेलू कार्यों में तेजी आएगी. परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. व्यापार में भी अच्छे मुनाफे के संकेत हैं.

2. मिथुन राशि: चूंकि बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए कर्क राशि में उनका प्रवेश आपके धन भाव को प्रभावित करेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ की प्रबल संभावना है. आपकी संवाद शैली बेहतरीन रहेगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे.

3. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी रहेगा. रुके हुए कामों को अचानक गति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा और नया अवसर मिल सकता है. इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो भविष्य में आपके करियर को संवारने में मददगार साबित होंगे.

4. तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह कार्यक्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने का समय है. आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे. इस अवधि में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं. आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है.

5. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. जीवनसाथी के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो ये 18 दिन आपके लिए बंपर मुनाफा लेकर आ सकते हैं. कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है.

गोचर के दौरान क्या करें और क्या न करें
मंत्र जाप: नियमित रूप से "ॐ बुं बुद्धाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे बुद्धि तीव्र होती है और व्यापार की बाधाएं दूर होती हैं. हर बुधवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश को दूर्वा घास और मोदक या लड्डू अर्पित करें. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं.

डॉ. उमाशंकर मिश्रा के अनुसार बुध संवाद का कारक है, इसलिए इस दौरान अनावश्यक बहस या कड़वे वचनों से बचें. अपनी वाणी में मधुरता रखें. किसी भी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ और समझ लें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
यह भी पढ़ें- 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल: कैसा रहेगा जुलाई का पहला सप्ताह