ETV Bharat / spiritual

4 नवंबर 2026 का राशिफल: आज मीन राशि गुस्सा करने से बचें, नौकरी में होगा लाभ

आज इस राशि के जातकों का काम सफल होगा. परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा.

WEDNESDAY 4TH NOVEMBER 2026 KA RASHIFAL
बुधवार 4 नवंबर 2026 का राशिफल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 4, 2026 at 12:03 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

मेष- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज पूरे दिन थकान का अनुभव होगा. परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से निराशा होगी. संतान की चिंता सताएगी. काम में सतत व्यस्तता के कारण परिवार की उपेक्षा होगी. कहीं घूमने जाने की योजना टालना हितकर है. पेट संबंधी तकलीफें आपको परेशानी में डालेंगी. जिद के कारण किसी का नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें. प्रेम जीवन में आज समय मध्यम फलदायी है.

वृषभ- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आप सभी काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे. पिता से लाभ हो सकता है. विद्यार्थी विद्याध्ययन में सफल होंगे. संतान के पीछे खर्च या निवेश की संभावना है. कलाकार और खिलाड़ी अपनी कुशलता अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकेंगे. सरकार से लाभ हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है. दोपहर बाद अचानक किसी बात की चिंता भी हो सकती है. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.

मिथुन- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज सुबह आपका मन क्रोधित रहेगा. चिंता का अनुभव होगा. व्यर्थ धन खर्च होगा. विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे. दोपहर बाद किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है. आर्थिक लाभ भी होगा. भाई-बंधुओं से प्रेम संबंध बढ़ेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. काम में सफलता मिलने से आपका उत्साह बढ़ सकता है.

कर्क- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज का दिन खुशी और आनंद से गुजरेगा. आप संवेदनशील रहेंगे. आपकी चिंता दूर हो सकती है. स्नेहीजन और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी, हालांकि आप वाणी पर संयम रखें. शाम में नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं. गुस्से पर संयम रखें. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है.

सिंह- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज वाणी पर संयम रखें. परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा. किसी कन्फ्यूजन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. दोपहर बाद दोस्तों से मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ हो सकता है.

कन्या- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है. व्यवसाय में लाभ होगा. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. दोस्तों के लिए धन खर्च कर सकते हैं. किसी छोटी जगह की यात्रा हो सकती है. दोपहर बाद मन उलझन में रहेगा. संबंधियों सं भेदभाव हो सकते हैं. क्रोध में विवाद की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा.

तुला- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है. धार्मिक काम में मन लगेगा और देव दर्शन के लिए जा सकते हैं. विविध क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. पदोन्नति के योग हैं और कोई मुराद भी पूरी हो सकती है. प्रियपात्र और मित्रों से मुलाकात होगी. पर्यटन का आयोजन हो सकता है. शादी योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. किसी नए काम का टारगेट पूरा हो सकेगा. व्यापार में लाभ मिल सकता है. पार्टनरशिप के काम सफल रहेंगे. पिता से भी आर्थिक लाभ की संभावना दिख रही है. आज किसी प्रियपात्र और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है.

धनु- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की आशंका है. शारीरिक रूप से आलस्य की भावना रहेगी. किसी चिंता में रहेंगे. व्यवसाय में कई विघ्न आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों पर भी काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. किसी भी काम की शुरुआत संभलकर करें. अधिकारियों से विवाद के प्रसंग उपस्थित होंगे. ज्यादातर समय मौन रहें. शाम को परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. प्रेम जीवन सफल रहेगा.

मकर- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है। यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में गुजरने वाला है. मनोरंजन में आपका मन लगेगा. भागीदारी से लाभ होगा. सुखद यात्रा का संयोग है. व्यापार में भी आपको लाभ होगा, परंतु दोपहर बाद आपका मन किसी महत्वपूर्ण काम में नहीं लगेगा. आप अस्वस्थ रहेंगे. परिजनों से विवाद हो सकता है.

कुंभ- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज का दिन पूरी तरह से शुभ फलदायी है. व्यापार करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी. आज किसी नए व्यक्ति के साथ आपके संबंध जुड़ सकते हैं.

मीन- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2026 बुधवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास से आपका काम सफल होगा. परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. गुस्से के कारण वाणी और व्यवहार में उग्रता न लाएं. नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. व्यापारियों को विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा.