रूम हीटर खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें खास ध्यान, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
अलग-अलग तरह के हीटर अलग-अलग काम करते हैं, इसलिए अपनी जरूरतों के हिसाब से सही हीटर चुनना जरूरी है, खबर में पढ़ें विस्तार से...

Published : November 18, 2025 at 9:00 AM IST
नवंबर का महीना खत्म हो रहा है और दिसंबर शुरू हो रहा है. जैसा कि हम सभी जानते हैं, दिसंबर और जनवरी के महीने कड़ाके की ठंड वाले होते हैं. सर्दियों में खुद को और अपने घर को आरामदायक और गर्म रखने के लिए, अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. इन्हीं तरीकों में से एक है रूम हीटर. जी हां, रूम हीटर न सिर्फ इंसान को बल्कि पूरे कमरे को लंबे समय तक गर्म रखता है. इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए रूम हीटर जरूरी हो गया है.
लेकिन, आज बाजार में इतने सारे प्रकार, ऑप्शन और ब्रांड उपलब्ध होने के कारण, अपनी जरूरतों के हिसाब से सही रूम हीटर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कुछ इलेक्ट्रिक रूम हीटर डिजिटल कंट्रोल और ऑटोमैटिक ऑसिलेशन जैसी विशेष सुविधाएं भी प्रदान करते हैं, जो अधिक सुविधा के लिए आवश्यक होता है. इस खबर में, हम रूम हीटर के प्रकारों और उन्हें खरीदने से पहले आपको जिन प्रमुख विशेषताओं पर विचार करना चाहिए, उन पर चर्चा करेंगे, ताकि आपको अपना निर्णय लेने में आसानी हो...
रूम हीटर के प्रकार
रूम हीटर कई प्रकार के होते हैं, जिनमें कन्वेक्शन हीटर, रेडिएंट हीटर, तेल से भरे हीटर और फैन हीटर शामिल हैं.
- कन्वेक्शन या फैन हीटर - कन्वेक्शन या फैन बेस्ड रूम हीटर भारतीय घरों के लिए एक सूटेबल ऑप्शन हैं क्योंकि इन्हें जरूरत न होने पर कहीं भी रखा जा सकता है. ये उपकरण मध्यम से बड़े कमरों को एक निश्चित अवधि के लिए गर्म रखने में कारगर हैं. पंखा हीटर बहुत लोकप्रिय हैं और दुनिया भर में करोड़ों कस्टमर्स द्वारा उपयोग किए जाते हैं. कन्वेक्शन या फैन बेस्ड रूम हीटर भारतीय घरों के लिए एक सूटेबल ऑप्शन हैं क्योंकि इन्हें जरूरत न होने पर कहीं भी रखा जा सकता है.
- इन्फ्रारेड या रेडिएंट हीटर- ये रूम हीटर गर्मी पैदा करने के लिए इन्फ्रारेड टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं और छोटी जगहों (खासकर छोटे कार्पेट एरिया और नीची छत वाले कमरों) को गर्म रखने के लिए सूटेबल हैं. बिजली क्वार्ट्ज ट्यूबों से होकर गुजरती है जो उत्पन्न गर्मी को आसपास के लोगों और वस्तुओं तक पहुंचा सकती है. कहने का मतलब है कि रेडिएंट हीटर इन्फ्रारेड रेडिएशन उत्सर्जित करते हैं जो वस्तुओं को सीधे गर्म करते हैं, जिससे स्पेसिफिक एरिया में तुरंत गर्मी मिलती है.
- ऑयल हीटर - ऑयल हीटर में हीटिंग एलिमेंट तेल में डूबा होता है. यह तेल को गर्म करने में मदद करता है, जिससे सर्दियों में आसपास की हवा गर्म और आरामदायक हो जाती है. ऑयल हीटर आमतौर पर कन्वेक्शन और रेडिएंट हीटर की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं. इस हीटर से लंबे समय तक गर्मी मिलती है, लेकिन गर्म होने में अधिक समय लगता है.
ब्रांड, डिजाइन और वारंटी कुछ ऐसी क्लियर फीचर्स हैं जिन पर यूजर्स को कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले विचार करना चाहिए. रूम हीटर के मामले में, सही प्रोडक्ट चुनने से पहले कई अन्य फैक्टर्स पर भी विचार करना चाहिए. रूम हीटर खरीदने से पहले इस बातों पर जरूर दे ध्यान, जानें क्या...
ह्यूमिडिटी - अधिकांश रूम हीटर कमरे में मौजूद ऑक्सीजन का इस्तेमाल गर्मी प्रदान करने के लिए करते हैं. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इससे ह्यूमिडिटी का लेवल काफी कम हो जाता है, खासकर जब इसका इस्तेमाल छोटी जगहों में किया जाता है. कम ह्यूमिडिटी लेवल से ड्राई आई, बंद नाक और नाक में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका एक ह्यूमिडिफायर या ऐसा रूम हीटर चुनना है जो इस्तेमाल के दौरान सामान्य ह्यूमिडिटी बनाए रखें
थर्मोस्टेट कंट्रोल - रूम हीटर के लिए आवश्यक तापमान की मॉनिटरिंग करना आवश्यक होता है और इसे चुनते समय यह एक बहुत ही जरूरी विशेषता है. इस सुविधा वाले रूम हीटर आपकी सुविधा और आराम के अनुसार कमरे में तापमान बनाए रखने में सक्षम होते हैं. सटीक थर्मोस्टेट कंट्रोल प्रदान करने वाले रूम हीटर आदर्श होते हैं.
पोर्टेबिलिटी - कुछ रूम हीटर बहुत हल्के होते हैं और इनमें हैंडल भी होता है, जिससे इन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है. ये हीटर उन घरों के लिए बिल्कुल सही हैं जो हर कमरे के लिए एक हीटर खरीदने के बजाय उसे अलग-अलग कमरों में ले जाना पसंद करते हैं. अगर आप बुजुर्गों के साथ रहते हैं, तो इसकी पोर्टेबिलिटी एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक है, क्योंकि यह उन्हें अपनी इच्छानुसार इसे चलाने की आजादी देता है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी स्वास्थ्य जानकारी और सुझाव केवल आपकी जानकारी के लिए हैं.. हम यह जानकारी वैज्ञानिक शोध, अध्ययनों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर प्रदान कर रहे हैं. हालांकि, इनका पालन करने से पहले अपने निजी चिकित्सक से सलाह करना हमेशा बेहतर होता है.)

