ETV Bharat / international

श्रीलंका के नेगोम्बो जेल में हिंसा, कैदियों के दो ग्रुप के बीच झड़प में 25 की मौत

श्रीलंका के नेगोम्बो जेल में हुई हिंसक झड़पों में 25 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं.

violent unrest at Negombo Prison in Sri Lanka Death toll rises
श्रीलंका की स्पेशल टास्क फोर्स के जवान 6 जुलाई, 2026 को कोलंबो के पास नेगोम्बो जेल के बाहर पहरा देते हुए. (AFP)
author img

By PTI

Published : July 6, 2026 at 3:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोलंबो: श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो (Negombo) की एक जेल में हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत गई है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार को जेल में कैदियों के दो विरोधी ग्रुप के बीच झड़प हो गई. सोमवार को फिर से झड़प हुई जब दंगा करने वाले कैदियों ने जेल की बंदूकें छीन लीं.

नेगोम्बो जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में मरने वालों में जेल अधिकारी भी शामिल है.

हीरू न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जेल के अंदर हुई झड़पों और उसके बाद हुए हंगामे की वजह से 25 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं.

शुरुआती जांच से पता चला है कि हिंसा जेल के अंदर ड्रग तस्करी की गतिविधियों का कथित तौर पर समर्थन करने वाले एक ग्रुप और ऐसी गतिविधियों का विरोध करने वाले दूसरे ग्रुप के बीच हुई.

रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है, और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दंगा कंट्रोल यूनिट्स को तैनात किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि झड़प के बाद, शांति बहाल करने और आगे हिंसा रोकने की कोशिशों के तहत सोमवार को तीन कैदियों को पल्लनसेना जेल कैंप में ट्रांसफर कर दिया गया.

जेल विभाग के मीडिया प्रवक्ता ए.सी. गजनायके ने कहा कि घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जेल महानिदेशक (Commissioner General of Prisons) के निर्देश पर अशांति के कारणों और हालात की पूरी जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है.

एक अलग पुलिस जांच भी चल रही है.

इस बीच, श्रीलंका के न्याय मंत्री हर्षना नानायक्कारा ने नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच हुई झड़पों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

यह भी पढ़ें- रूस ने NATO समिट से पहले यूक्रेन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें