ट्रंप ने 'फॉस्टरिंग द फ्यूचर' प्लान पर किए साइन, बेसहारा युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मिलेगी मदद
ट्रंप ने बेसहारा युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलनेवली एक योजना को स्वीकृति दी ताकि वह खुशहाल, सफल जीवन जी सके.

By ANI
Published : November 14, 2025 at 8:12 AM IST
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'फॉस्टरिंग द फ्यूचर' कार्यक्रम संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए. ये ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की पहल पर आधारित है. इसमें बेसहारा युवाओं को जीवन में सफल बनाने में मदद की जाती है. इसके तहत देखभाल प्रणाली का आधुनिकीकरण और युवाओं को स्वतंत्रता और सफलता के लिए सक्षम बनाना है.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, 'बाइबल हमें बताती है कि किसी भी समाज का एक मापदंड यह है कि वह कमजोर बच्चों और अनाथों की देखभाल कैसे करता है. इसलिए जब हम अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं, तो हम पालक देखभाल में अमेरिकी बच्चों की रक्षा करने जा रहे हैं.'
.@POTUS and @FLOTUS sign an Executive Order, Fostering the Future, to expand access to mentorships, scholarships, technology, and workforce training for youth who have experienced foster care ❤️ pic.twitter.com/s1HPprvsgL
— Margo Martin (@MargoMartin47) November 13, 2025
ट्रंप ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य हर बच्चे को एक सुरक्षित घर देना है. उन्होंने कहा, 'ट्रंप प्रशासन के तहत, हमारा मानना है कि हर अमेरिकी बच्चे को एक सुरक्षित और प्यार भरे घर का हक है और हम उन अद्भुत परिवारों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो इसे संभव बनाने में मदद करते हैं. ट्रम्प ने बताया कि किस प्रकार हर वर्ष 15000 बच्चे पालन-पोषण गृहों से बाहर आने पर सहायता की कमी महसूस करते हैं.
The side of President Trump the media won’t show you ❤️
— Margo Martin (@MargoMartin47) November 13, 2025
“What’s your name?”
“My name is Donald!” pic.twitter.com/lll14F2BTg
उन्होंने कहा, 'हर साल 15000 से अधिक युवा पालन-पोषण प्रणाली से बाहर निकल जाते हैं और दुर्भाग्य से उनमें से बहुत से आत्मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष करते हैं. कुछ ही देर में मैं जिस आदेश पर हस्ताक्षर करूँगा, वह युवाओं को पालन-पोषण प्रणाली से बाहर निकलने और एक बेहद खुशहाल और सफल जीवन जीने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण नए संसाधन प्रदान करेगा.'
" this executive order... aims to establish a comprehensive network connecting federal departments and agencies, private sector businesses, higher-learning institutions, and charitable organizations. this will create new educational and employment opportunities countrywide."… pic.twitter.com/ar1mLMlIGt
— Office of the First Lady (@FirstLadyOffice) November 13, 2025
उन्होंने इस आदेश का श्रेय मेलानिया को देते हुए कहा कि यह अमेरिका के युवाओं के प्रति उनके समर्पण के कारण संभव हुआ है. उन्होंने कहा, 'आज दोपहर, मुझे एक ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए खुशी हो रही है. अमेरिका की पालन-पोषण देखभाल प्रणाली को पहले से कहीं अधिक बेहतर, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए. यह सब मेलानिया ट्रंप के अमेरिका के युवाओं के प्रति अविश्वसनीय समर्पण के कारण संभव हुआ है.'
President Trump and the First Lady stop and listen to the United States Marine Band 🇺🇸 pic.twitter.com/iWEnr3Qnpp
— Margo Martin (@MargoMartin47) November 13, 2025
मेलानिया ने कहा, 'इस कार्यकारी आदेश पर मुझे बहुत गर्व है. यह सहानुभूतिपूर्ण और रणनीतिक दोनों है. मेरा अनुमान है कि आज की यह छोटी सी चिंगारी एक गहन और स्थायी राष्ट्रव्यापी आंदोलन को जन्म देगी.'

