ETV Bharat / international

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. इस दौरान वे अपने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे.

Prime Minister Modi reached Australia.
प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. (ANI)
author img

By PTI

Published : July 8, 2026 at 8:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेलबर्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. मोदी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे साथ ही भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं. यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊर्जा प्रदान करेगी.’’

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ होने वाली वार्ता को लेकर उत्सुक हैं. मोदी ने कहा, ‘‘मुझे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जो हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है.’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेलबर्न में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे और विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर आपसी हित के सभी क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे.’’

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उनकी यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाएगी.

उन्होंने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ अपनी बातचीत में मैं रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा और आवागमन तथा लोगों के बीच संबंधों वाले क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाऊंगा.’’

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. उन्होंने इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिज, समुद्री सुरक्षा तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

विशेष मित्रता के संकेत के रूप में राष्ट्रपति सुबियांतो स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को हवाई अड्डे तक विदा करने पहुंचे.

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट बोले, मैं मोदी की करता हूं कॉपी'