बिश्केक में पुतिन से बोले पीएम मोदी- हमें युद्ध को खत्म करने की ओर बढ़ना होगा
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक की यात्रा पर हैं.

Published : August 31, 2026 at 7:45 PM IST
बिश्केक: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ऊर्जा आपूर्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद, बिश्केक एरिना में छठे विश्व खानाबदोश खेलों (World Nomad Games) के उद्घाटन समारोह में जाते समय एक ही कार में यात्रा की.
Bishkek, Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin travelled in the same car as they headed to the opening ceremony of the VI World Nomad Games at Bishkek Arena, following their bilateral meeting. pic.twitter.com/N1idp7i2Nu
— ANI (@ANI) August 31, 2026
यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि हमें युद्धों को खत्म करने की ओर बढ़ना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है. मोदी ने पुतिन से कहा कि सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान मानवता का आह्वान है.
#WATCH | Bishkek, Kyrgyzstan: During bilateral meeting with Russian President Vladimir Putin, Prime Minister Narendra Modi says, " we have consistently discussed the issue of ukraine. when we met previously, you briefed me in detail on all aspects of the matter. as you know, india… pic.twitter.com/o9GPygjKAW
— ANI (@ANI) August 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमने यूक्रेन के मुद्दे पर लगातार बात की है. जब हम पहले मिले थे, तो आपने मुझे मामले के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया था. जैसा कि आप जानते हैं, भारत शांति की सभी कोशिशों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा. युद्ध में खिंचने वाला हर दिन इंसानियत को पीछे धकेलता है, जबकि शांति की ओर उठाया गया हर कदम इंसानियत को नई उम्मीद और उत्साह से भर देता है. हमें कभी न खत्म होने वाले युद्ध से हटकर युद्ध को खत्म करने की ओर बढ़ना होगा. यह मानवत के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है. सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान मानवत की पुकार है, और यही भारत का संदेश है. गांधी की धरती और बुद्ध की धरती का एक ही संदेश है: शांति का रास्ता. आज, मैं आपसे इन मामलों पर बात करने के लिए उत्सुक हूं."
#WATCH | Bishkek, Kyrgyzstan: During bilateral meeting with Russian President Vladimir Putin, Prime Minister Narendra Modi says, " your visit to india last year was highly successful and truly memorable... it is a matter of deep satisfaction for us that our cooperation continues… pic.twitter.com/A3jMXRGMlQ
— ANI (@ANI) August 31, 2026
पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया
पीएम मोदी ने पुतिन को BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने कहा, "भारत कुछ ही दिनों में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है, और सभी भारतीय आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. आपकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और BRICS फ्रेमवर्क के अंदर बातचीत और सहयोग को और मजबूत करेगी."
PM Narendra Modi tweets, " had extensive discussions with president putin. discussed the full range of the india-russia special and privileged strategic partnership. it is gladdening to see significant progress across various sectors in recent years. focus areas for the… pic.twitter.com/YO7H6EARr2
— ANI (@ANI) August 31, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले साल आपकी भारत यात्रा बहुत सफल और सच में यादगार रही... यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारा सहयोग नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हम दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. देश के हित को सबसे ऊपर रखते हुए आगे बढ़ना हमारा साझा दृष्टिकोण रहा है, और यह भविष्य में भी हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा."
पुतिन ने पीएम मोदी का आभार जताया
पीएम मोदी से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "मुझे यह संतोष व्यक्त करते हुए खुशी हो रही है कि विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के सिद्धांतों के आधार पर रूस-भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. प्रधानमंत्री (मोदी), रूस-भारत संबंधों पर आपका विशेष ध्यान और हमारे बीच बने व्यावसायिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंध इसमें मदद करते हैं. मैं इसके लिए आपका बहुत आभारी हूं."
#WATCH | Bishkek, Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Russian President Vladimir Putin
— ANI (@ANI) August 31, 2026
Translating President Putin's words, a translator says, " india is among the top countries in terms of the number of students studying in russia. in… pic.twitter.com/c74IXAxFwr
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "मुझे आपसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हो रही है. इस बार हमारी यह मुलाकात एससीओ शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर हो रही है. एससीओ ग्लोबल ईस्ट और ग्लोबल साउथ के बीच संपर्क को गहरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. यह क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को सुगम बनाता है तथा एक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को आकार देने में मदद करता है.
पुतिन ने कहा, "रूस में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष देशों में से एक है. हाल के वर्षों में, यह संख्या सात गुना बढ़ी है और अब 40,000 छात्र हो गए हैं. हम नियमित रूप से भारत और रूस के सांस्कृतिक उत्सव आयोजित करते हैं. हमारे पास सक्रिय आपसी पर्यटन प्रवाह भी है, जिसमें 16% की वृद्धि देखी गई है. हम संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, जी-20 और एससीओ में अपने प्रयासों का बारीकी से समन्वय करते हैं. आज, हमारे पास अपने विचारों का मिलान करने और रूसी-भारतीय संबंधों के विकास के मामले में भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तैयार करने का एक अच्छा अवसर है."
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक की यात्रा पर हैं. यह शिखर सम्मेलन एससीओ की 25वीं सालगिरह पर हो रहा है और 31 अगस्त और 1 सितंबर तक चलेगा.
यह भी पढ़ें- SCO में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: सीमा पार आतंकवाद पर अब नहीं चलेंगे 'दोहरे मापदंड

