शहबाज शरीफ की एक बार फिर घोर बेइज्जती, पुतिन से मिलने को जबरन मीटिंग में घुसे, लेकिन...
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बेइज्जती का यह मामला पहली बार सामने नहीं आया. विस्तार से पढ़ें.

Published : December 13, 2025 at 9:05 AM IST
अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान): तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में इन दिनों इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट मीटिंग चल रही है. इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्किेए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन भी शामिल हुए. इन सबसे इतर पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐसा काम किया, जिससे उनकी काफी बेइज्जती हुई. इस वजह से वह काफी ट्रोल भी हुए. जानकारी के मुताबिक तुर्कमेनिस्तान एशिया का महत्वपूर्ण देश है.
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी RIA नोवोस्ती के मुताबिक, दोनों देशों (रूस और तुर्किए) के डेलीगेशन के सदस्यों के जाने के बाद भी पुतिन और एर्दोगन प्राइवेट में बातचीत करते रहे. रिपोर्ट में यह भी बताया गयास कि थोड़ी देर बाद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मीटिंग में शामिल हुए, उन्हें उम्मीद थी कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से दूसरे कमरे में बातचीत होगी, लेकिन पुतिन ने शहबाज शरीफ को करीब 40 मिनट तक इंतजार कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ.
वायरल हुए वीडियो में साफ देखा गया कि शहबाज शरीफ पुतिन का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री काफी परेशान दिखे. उनके मंत्रिमंडल के कई बड़े मंत्री भी वहां मौजूद रहे. काफी समय हो गया, जब पुतिन उनसे मिलने नहीं आए तो वह खुद जिस कमरे में दोनों नेताओं की बैठक हो रही थी, उसमें चले गए. हद तो तब हो गई जब पुतिन उनसे मिले, लेकिन सिर्फ 10 मिनट में ही उस कमरे से बाहर आ गए. इसे शहबाज शरीफ की घोर बेइज्जती माना जा रहा है.
शहबाज शरीफ की घोर बेइज्जती का यह मामला कोई पहली बार सामने नहीं आया है. इससे पहले चीन के तियानजिन में एससीओ बैठक में भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब पुतिन और पीएम मोदी एकदूसरे से बात करते हुए सामने से निकल गए और शहबाज शरीफ की तरफ देखा तक नहीं. यह पल भी वीडियो में कैद हुआ था.
यह वाक्या ऐसे समय हुई है, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस महीने की 4 और 5 तारीख को दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे. बता दें, पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया था. इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास गए थे. इस दौरान दोनों देशों के आपसी रिश्ते मजबूत हुए और तमाम समझौते भी हुए.
We deleted an earlier post about Pakistani Prime Minister Sharif waiting to meet Vladimir Putin at the Peace and Trust Forum in Turkmenistan.
— RT_India (@RT_India_news) December 12, 2025
The post may have been a misrepresentation of the events.
वायरल हो रहे मीडिया की पुष्टि नहीं
रूसी या पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से वैसे अभी तक इस वायरल हो रहे वीडियों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जो इसकी पुष्टि करे.
पढ़ें: ट्रंप की तारीफों के पुल बांध रहे थे शहबाज शरीफ, तो मेलोनी ने दिया ऐसा रिएक्शन
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शहबाज शरीफ और मुनीर को कराया इंतजार, दोनों को बताया महान
पुतिन से हाथ मिलाने के लिए दौड़े शहबाज शरीफ, शी जिनपिंग ने किया 'अनदेखा'
SCO Summit: बातों में मशगूल रहे पीएम मोदी और पुतिन, निहारते रहे शहबाज शरीफ, किया इग्नोर

