खामेनेई की बेटी, दामाद और नाती भी मारे गए, गम में डूबा ईरान, सड़कों पर उतरे लोग
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, 24 प्रांतों में अमेरिका और इजराइल के हमलों में कम से कम 201 लोग मारे गए हैं.

Published : March 1, 2026 at 9:49 AM IST
|Updated : March 1, 2026 at 10:01 AM IST
तेहरान: अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और नाती समेत कई सैन्य कमांडर मारे गए है. खामेनेई का पूरा परिवार हमलों की जद में आया. ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और नाती के मारे जाने की पुष्टि की.
शमखानी के मारे जाने की पुष्टि
सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार और ईरान की रक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी भी तेहरान में अमेरिकी-इजराइली हमलों में मारे गए. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि IRGC के कमांडर-इन-चीफ, मोहम्मद पाकपुर भी मारे गए.
‼️WATCH: For the first time since the start of Operation ‘Roaring Lion’, the IAF is striking targets belonging to the Iranian terror regime in the heart of Tehran.
— Israel Defense Forces (@IDF) March 1, 2026
Over the past day, the IAF conducted large-scale strikes to establish aerial superiority and pave the path to… pic.twitter.com/DN2MkGCfWc
IRGC ने बदला लेने की कसम खाई
फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खामेनेई की मौत पर दुख जताते हुए कहा, "हमने महान नेता खो दिया है, और हम उनके लिए दुख और गम जाहिर करते हैं."
बयान में आगे कहा गया कि खामेनेई की 'सबसे खतरनाक आतंकवादियों और इंसानियत को मारने वालों के हाथों शहादत इस महान नेता की सच्चाई और उनकी सच्ची सेवाओं को स्वीकार करने की निशानी है. IRGC ने कहा कि ईरानी लोग इसका बदला लेंगे. वह घरेलू और विदेशी साजिशों का डटकर सामना करेगा.

ईरान में मातम, सड़कों पर उतरे लोग
खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मौत के बाद ईरान में मातम पसर गया है. लोग सड़कों पर उतरकर अपने नेता की मौत पर दुख और गुस्से का इजहार कर रहे हैं. खामेनेई का पैतृक शहर मशहद के लोग उनके निधन पर दुख और गम में डूब गए हैं. ईरान के प्रेस टीवी ने मशहद शहर में इमाम रजा की दरगाह पर खामेनेई के समर्थकों को उनकी मौत पर दुख में डूबा हुआ दिखाया. कई लोगों को रोते हुए और विलाप करते हुए सुना जा सकता है, जबकि कुछ लोग दुख में फर्श पर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं.
वहीं, खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में जश्न और आतिशबाजी की भी खबरें आई हैं. हाल के हफ्तों में देश भर में हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के लिए कई ईरानियों ने खामेनेई और उनके सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया है.
Grief and sorrow fill the holy shrine of Imam Reza in Mashhad as Iranians hear about the martyrdom of Ayatollah Khamenei.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/UV16DkQqhX
खामेनेई के निधन पर शिया बहुल देश इराक में भी शोक की लहर दौड़ गई है. इराकी नेता मुक्तदा अल-सद्र ने खामेनेई के निधन पर शोक जताया. शिया नेता ने एक्स पर एक बयान में अपना 'दुख और गम' जाहिर किया. उन्होंने खामेनेई के सम्मान में इराक में तीन दिन के राजकीय शोक का भी ऐलान किया.
इजराइल और अमेरिका की सेना ने शनिवार को ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य ऑपरेशन शुरू किया और तेहरान समेत 30 से अधिक जगहों पर ताबड़तोड़ बमबारी की, जो रविवार को भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि बमबारी उनके उद्देश्य को पूरा करने के लिए "पूरे हफ्ते या जब तक जरूरी होगा" बिना रुके जारी रहेगी.
🎥 خروش زنجانیها درپی شهادت حضرت آیتالله خامنهای https://t.co/wzZh5pHCpY pic.twitter.com/I1dwGwWuAk
— خبرگزاری فارس (@FarsNews_Agency) March 1, 2026
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर हमले में 108 लोग मारे गए हैं, जबकि 24 प्रांतों में हवाई हमलों में कम से कम 201 लोग मारे गए हैं.
ईरान ने जवाबी हमलों में इजराइल, कतर, UAE, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक सहित मिडिल ईस्ट के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. हमलों के बाद कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, जानिए कैसे बने थे सर्वोच्च धार्मिक नेता

