ईरान पर अमेरिका और इजराइल का भीषण हमला, धमाकों से दहली राजधानी तेहरान
इजराइल ने ईरान पर हमले के बाद अपना एयरस्पेस नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया है.

Published : February 28, 2026 at 12:19 PM IST
दुबई: ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने एक साथ भीषण हवाई हमले शुरू कर दिये. कहा जा रहा है कि देश के 30 ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं. इस बीच इजराइल ने नागरिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. वहीं इजराइली रक्षा मंत्री ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है.
तेहरान में नहीं हैं खामेनेई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई इस वक्त तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. हमले को लेकर ईरान की ओर से कोई अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ईरान ने कहा, 'ये लड़ाई तुमने शुरू की है खत्म हम करेंगे'. खबर है कि हालात को देखते हुए ईरान ने भी अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है.

30 ठिकानों पर दागी गईं मिसाइलें
अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को अचानक ईरान पर हमला कर दिया. ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाजे सुईं गई. कहा जा रहा है कि 30 ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. धमाके के बारे में सरकार की तरफ से तुरंत कोई कमेंट नहीं आया. यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत ज्यादा है.
#WATCH | Tehran, Iran | Israel has launched a preventative missile attack against Iran, the Israeli defence minister said; visuals of the aftermath of the strike in Iran as a plume of smoke billows into the sky
— ANI (@ANI) February 28, 2026
The U.S. participated in the (Iran) attack and was also carrying out… pic.twitter.com/tzfR1WnDhO
ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के बाद सार्वजनिक रूप से पहला बयान दिया है. इसमें उन्होंने कहा, 'मेजर कॉम्बैट ऑपरेशन' शुरू कर दिए गए हैं. इसका मुख्य उद्देश्य ईरान से उत्पन्न खतरों को नष्ट करना है. ट्रंप ने सरकार बदलने की वकालत की और ईरानियों से अपनी सरकार पर कब्जा करने को कहा. उन्होंने तेहरान पर यह भी आरोप लगाया कि वह पिछली गर्मियों में अमेरिका के बड़े हमलों के बाद अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को फिर से बनाने पर काम कर रहा है, जिसके बारे में उसने पहले दावा किया था कि उसने फैसिलिटी को खत्म कर दिया था.
President Donald J. Trump on the United States military combat operations in Iran: pic.twitter.com/LimJmpLkgZ
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026
इजराइल ने कहा 'प्रिवेंटिव स्ट्राइक' हमले
इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ पहले से हमला किया है, जिसमें तेहरान में कई धमाके होने की खबर है. इजराइल ने ईरान पर 'प्रिवेंटिव स्ट्राइक' करने और येरुशलम में सायरन बजाने की घोषणा के बाद अपना एयरस्पेस सिविलियन फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया है.
इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा,'इजराइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है.' ईरान में हमले के बाद के सोशल मीडिया पर कुछ दृश्य शेयर किए गए जिसमें आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा जा रहा है.
In the last few minutes, sirens were sounded all throughout Israel, with an advance instruction alert directly to cellular devices to stay within proximity to protected spaces.
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
This is a proactive alert to prepare the public for the possibility of missiles being launched toward…
आईडीएफ ने दी जानकारी
इजराइली सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया एक्स पर हमले से जुड़ी जानकारी शेयर की है. इसमें कहा,'पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया.
यह इजराइल देश की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. आईडीएफ इस बात पर जोर देता है कि जनता से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है.
Following a situational assessment, it was determined that as of today (Saturday), at 08:00, immediate changes will be made to the Home Front Command Guidelines.
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
As part of the changes, it was decided to shift all areas of the country from Full Activity to Essential Activity.
The…
हालात का अंदाजा लगाने के बाद यह तय किया गया कि आज (शनिवार) सुबह 08:00 बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत देश के सभी इलाकों को फुल एक्टिविटी से एसेंशियल एक्टिविटी में बदलने का फैसला किया गया.
इन गाइडलाइंस में शामिल हैं- जरूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, जमावड़े और काम की जगहों पर रोक, आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर पब्लिश गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी.
In view of the prevailing security situation in the region, all Indian nationals in Israel are advised to exercise utmost caution and remain vigilant at all times. Indian nationals are strongly advised to strictly adhere to the safety guidelines and instructions issued by the… pic.twitter.com/xFKQG2doTl
— ANI (@ANI) February 28, 2026
इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह
इजराइल में भारतीय दूतावास की ओर से सलाह जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

