ETV Bharat / international

ईरान का बड़ा दावाः अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

ईरान का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए हमलों के बदले में की गई है.

Iran attack on US aircraft
U.S. सेंट्रल कमांड की दी गई यह इमेज शनिवार, 28 फरवरी, 2026 को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सपोर्ट में निमित्ज़-क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन (CVN 72) के फ्लाइट डेक से लॉन्च होते हुए एक F/A-18E सुपर हॉर्नेट को दिखाती है. (U.S. Navy via AP)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 1, 2026 at 8:36 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 8:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

तेहरान: ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार 1 मार्च की शाम आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया. USS अब्राहम लिंकन, अमेरिका का एक प्रमुख न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है, जो अरब सागर की खाड़ी में तैनात था.

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने IRGC के बयान को उद्धृत करते हुए लिखा- "ईरान की सेना की कार्रवाई और US-इज़राइली दुश्मनों के ठिकानों पर हमले के बाद, US सेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ."

ईरान का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमलों के बदले में की गई है. उन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबरें भी आई थी. जिसके बाद ईरान ने कई अमेरिकी बेस (बहरीन, कतर, UAE, इराक आदि) और इजराइल के इलाकों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए थे.

ईरान का दावा है कि मिसाइलें कैरियर को हिट कर गईं, लेकिन अमेरिकी नौसेना (US Navy), CENTCOM या पेंटागन की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया X पर यह खबर तेज़ी से वायरल हो रही है, लेकिन ज्यादातर पोस्ट ईरान के दावे के हवाले से ही हैं. कोई स्वतंत्र वीडियो, फोटो या सैटेलाइट इमेज नहीं आई है जो हिट की पुष्टि करे.

न्यूज एजेंसी एएफपी ने लोकल मीडिया में छपे एक बयान के आधार पर बताया है कि "US एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ था." और चेतावनी दी कि "ज़मीन और समुद्र तेजी से आतंकवादी हमलावरों की कब्रगाह बनते जाएंगे."

इसे भी पढ़ेंः

Last Updated : March 1, 2026 at 8:46 PM IST