ETV Bharat / international

इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया में मंगलावार को तेज भूकंप आए. इस आपदा से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.

earthquake in Indonesia
प्रतीकात्मक फोटो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 3, 2026 at 11:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जकार्ता: इंडोनेशिया में मंगवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई. फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इंडोनेशिया सरकार भूकंप से हुए नुकसान के बारे में पता लगा रही है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इंडोनेशिया में आज सुबह 10:26:47 पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई.

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप आया. अचानक धरती हिलने से लोग भयभीत हो गए. फिहाल किसी बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुमात्रा के उत्तर-पूर्वी सिरे से आया था, जिससे लोग उस इलाके में बाहर निकल आए जहां अक्सर खतरनाक झटके आते रहते हैं.

स्थानीय एजेंसी को लोगों ने बताया कि भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप के झटके की अवधि बहुत कम थी. कई लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए. हालांकि बाद में सब कुछ नॉर्मल हो गया. यहां सड़क पर परिवारों को भागते हुए देखा गया.

इंडोनेशिया के बीएमकेजी भूकंप और सुनामी सेंटर के हेड रहमत ट्रायोनो ने कहा कि सिमुलुए आइलैंड और आचेह के पूर्वी तटीय इलाकों में लोगों को तेज झटका महसूस हुआ होगा, जिसमें खिड़कियां और दरवाजे खड़खड़ा रहे होंगे, दीवारें चरमरा रही होंगी और शायद कुछ कांच के बर्तन भी टूटे होंगे.

लेकिन उन्होंने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. सुमात्रा के उत्तर-पूर्व में भी हल्के झटके महसूस किए गए. इस बड़े आइलैंड ग्रुप वाले देश में अक्सर भूकंप आते हैं क्योंकि यह पैसिफिक 'रिंग ऑफ फायर' में है. यह तेज भूकंपीय गतिविधियों का एक आर्क है जहाँ टेक्टोनिक प्लेट टकराती हैं जो जापान से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया और पूरे पैसिफिक बेसिन तक फैला हुआ है. 2004 में आचेह प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे सुनामी आई और इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

ये भी पढ़ें- ताइवान में भीषण भूकंप का झटका, 7 मापी गई तीव्रता, आफ्टरशॉक्स की चेतावनी