ETV Bharat / international

होर्मुज जलडमरुमध्य दोबारा न खोला गया तो ईरान पर बमबारी होगी: ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान नया प्रस्ताव मान लेता है, तो ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है.

US President Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (file photo-AP)
author img

By AP (Associated Press)

Published : May 6, 2026 at 7:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वाशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य दोबारा न खोलने की स्थिति में ईरान पर और ज्यादा बमबारी करने की बुधवार को चेतावनी दी. इस बीच, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के समझौते के करीब पहुंचने की खबर भी सामने आई है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है और तेल व प्राकृतिक गैस की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान एक कथित समझौते को स्वीकार कर ले. ट्रंप ने समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

ट्रंप ने कहा, “अगर वह सहमति नहीं जताता है, तो बमबारी शुरू होगी. यह बमबारी दुर्भाग्य से पहले की तुलना में बहुत बड़े स्तर पर और बहुत तेज होगी.” ट्रंप ने कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि ईरान अमेरिका की ओर से रखी गईं शर्तें मान लेगा.

ट्रंप ने इससे पहले होर्मुज को लेकर किया था ये ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक अहम बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच एक व्यापक और अंतिम समझौते की दिशा में काफी प्रगति हुई है. इसी वजह से ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’को फिलहाल अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही कराई जा रही थी. अब यह देखा जा रहा है कि प्रस्तावित समझौता अंतिम रूप ले पाता है और उस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं या नहीं.

ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि ईरान ने कई जहाजों को निशाना बनाया, जिनमें एक दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल था. ट्रंप ने यह भी कहा कि 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में यातायात प्रभावी रूप से बाधित रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए अन्य देशों, खासकर दक्षिण कोरिया, को भी इस मिशन में शामिल होना चाहिए.

उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने हाल ही में सात छोटी नौकाओं को निशाना बनाया है और क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति मजबूत रखी है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास अत्याधुनिक हथियार के अलावा व्यापक सैन्य ढांचा और दुनिया भर में फैले सैन्य अड्डे हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ट्रंप का 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोकने का ऐलान, जारी रहेगी नाकेबंदी