मस्कट में समुद्र में एक तेल टैंकर में मानवरहित नाव ने टक्कर मारी, एक भारतीय की मौत
तेल टैंकर एमकेडी वीवाईओएम पर एक मानवरहित नाव द्वारा हमला किया गया था.

By PTI
Published : March 2, 2026 at 8:12 PM IST
दुबई : ओमान में मस्कट प्रांत के तट पर सोमवार को विस्फोटकों से भरी एक मानवरहित नौका के तेल टैंकर से टकराने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. खबरों से यह जानकारी सामने आयी है. ओमान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि मस्कट प्रांत के तट से 52 समुद्री मील दूर तेल टैंकर एमकेडी वीवाईओएम पर एक मानवरहित नाव द्वारा हमला किया गया था.’’
उसने कहा कि हमले के परिणामस्वरूप इंजन रूम में विस्फोट के बाद आग लग गयी एवं चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई. उसने कहा कि चालक दल के शेष 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया. मंत्रालय ने मृतक की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया, लेकिन स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह टैंकर के चालक दल का एक भारतीय सदस्य था.'
The Embassy of India expresses its deepest condolences on the tragic demise of an Indian national on board MKD Vyom.
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) March 2, 2026
The Embassy is in close coordination with the local authorities in Oman to facilitate the safe and early repatriation of our nationals on board the vessel.
We…
ओमान ऑब्जर्वर’ ने बताया,‘‘हमले के कारण मुख्य इंजन कक्ष में आग और विस्फोट हुआ, जिससे चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई.’’ उसने यह भी बताया कि बचाए गए चालक दल में 16 भारतीय नागरिक, चार बांग्लादेशी नागरिक और एक यूक्रेनी नागरिक शामिल थे.
The Embassy of India expresses its deepest condolences on the tragic demise of an Indian national on board MKD Vyom.
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) March 2, 2026
The Embassy is in close coordination with the local authorities in Oman to facilitate the safe and early repatriation of our nationals on board the vessel.
We…
एक दिन पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अन्य तेल टैंकर पर हमला हुआ था। एमवी स्काईलाइट नामक इस टैंकर पर हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए. ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि चालक दल के सदस्य भारत और ईरान के नागरिक हैं.
सोमवार को ओमान में भारतीय मिशन ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, जो एमवी स्काईलाइट से जुड़ी घटना के बाद लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश के लिए खोज अभियान चला रहे हैं.
ये भी पढ़ें : US-इजराइल-ईरान युद्ध : अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला जारी, खामेनेई के मारे जाने से पूरी दुनिया में हलचल

