यश ने 'टॉक्सिक' की वजह से बर्थडे पर कैंसिल की फैंस मीट, मायूस होते हुए किया वादा- बहुत जल्द जरूर मिलूंगा
यश ने बीती रात एक पोस्ट जारी किया और फैंस से कहा है कि वह उनसे बड़े पैमाने पर बहुत जल्द मिलने जा रहे हैं.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : January 8, 2026 at 9:33 AM IST
|Updated : January 8, 2026 at 9:39 AM IST
हैदराबाद: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार यश आज 8 जनवरी को 40 साल के हो गये हैं. यश आज अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से नया अपडेट देने वाले हैं. मगर इससे पहले यश ने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर आकर अपने दिल की बात रखी है. यश ने आज अपने फैंस के नाम एक पोस्ट शेयर किया है और उसमें अपनी मायूसी जाहिर की है. यश हर साल की तरह जन्मदिन पर अपने फैंस से मिलते हैं, लेकिन इस बार उनका प्लान चेंज हो गया है और उन्होंने इस बाबत एक पोस्ट शेयर कर फैंस से बहुत जल्द मिलने का वादा किया है.

यश ने फैंस से किया मिलने का वादा
यश ने अपनी फैंस मीट कैंसिल करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'मेरे प्रिय फैंस, मैं ईमानदारी से जानता हूं कि आप लोग सालों से मुझे बर्थडे विश करते आ रहे हो और मुझे देखने भी आते हो, यकीन मानों मुझे भी आपसे मिले हुए काफी समय हो गया है, मैं इस बर्थडे पर यकीनन आपसे मिलना चाहता था, लेकिन मैं आपके लिए फिल्म को पूरी करने में लगा हुआ हूं, जो 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है, इसलिए इस बर्थडे मैं आपसे मिल नहीं पाऊंगा'. एक्टर ने आगे लिखा है, 'मैं इस बार ऐसा नहीं कर पाया, लेकिन आगे से ऐसा ना हो उम्मीद करता हूं, लेकिन हम बहुत जल्द बड़े पैमाने पर मिलने वाले हैं, इस बीच में आप सभी की शुभकामनाओं को दिल से लगाकर रखूंगा'.
आज मिलेगा फिल्म टॉक्सिक से बड़ा तोहफा
बता दें, आज 8 जनवरी को यश के 40वें बर्थडे पर उनकी फिल्म टॉक्सिक से सुबह 10.10 बजे बड़ा अपडेट आना वाला है. बीती 7 जनवरी को शाम को एक्टर का फिल्म से नया धांसू पोस्टर आया था और कल से दर्शकों को टॉक्सिक की नई अपडेट का बेसब्री से इंतजार है. बता दें, रॉकिंग स्टार यश की यह फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है. अब आज सुबह 10.10 बजे क्या आएगा इस पर लोगों की नजरे टिकी हुई हैं. बता दें, आज सुबह फिल्म टॉक्सिक से यश का एक और पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें उनका डैशिंग लुक दिख रहा है.

