आग और धुएं के बीच हाथ में गन लिए डेयरिंग लुक में दिखे यश, बर्थडे से पहले 'टॉक्सिक' के न्यू पोस्टर ने मचाया हंगामा
कल 8 जनवरी की सुबह 10.10 बजे फिल्म टॉक्सिक से यश के बर्थडे पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : January 7, 2026 at 2:49 PM IST
हैदराबाद: रॉकिंग स्टार यश कल यानी 8 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. यश ने अपने बर्थडे पर फैंस के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक से बड़ा गिफ्ट तैयार कर लिया है. इससे पहले आज 7 जनवरी को एक्टर ने फैंस का बड़ा सरप्राइज दिया है. यश का फिल्म टॉक्सिक से एक पोस्टर आया है और इस पोस्टर के साथ एक सरप्राइज भी, जो कल सुबह दर्शकों को मिलने वाला है. टॉक्सिक से कल टीजर रिलीज होगा या ट्रेलर इसका इंतजार है, लेकिन टॉक्सिक से आए यश के नए पोस्टर ने उनके फैंस की दिलों की धड़कनों को जरूर बढ़ा दिया है.
कल 10.10 बजे होगा धमाका
मेकर्स ने फिल्म टॉक्सिक से आज 7 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें यश का मास अवतार दिख रहा है. वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं और उनका लुक ऋतिक रोशन के कृष लुक से भी मैच कर रहा है. आग और धुएं के बीच हाथ में गन लिए यश का डेयरिंग लुक देखने को मिल रहा है. यकीनन यश अपनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं. इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज छोड़ा है. पोस्ट के साथ लिखा है, 'कल 8 जनवरी को सुबह 10.10 बजे धमाका होगा. अब यह सरप्राइज क्या होगा, कोई नहीं जानता. इस पोस्ट के कैप्शन में यह भी लिखा है, 'उस एक चीज का खुलासा करते हुए जिसके बारे में उन्होंने आपको चेतावनी दी थी'. अब इस पोस्ट और लाइन के पीछे का क्या मकसद है, कल ही पता चलेगा.
कब रिलीज होगी फिल्म?
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' का इंतजार कर रहे यश के फैंस को बता दें, फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है. इस दिन फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज होगी. अभी तक 2026 का सबसे बड़ा क्लैश धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच को माना जा रहा है. धुरंधर बीते एक महीने से अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है और फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब लोगों को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, टॉक्सिक से यश पूरे चार साल बाद थिएटर में लौट रहे हैं. अब दर्शकों के लिए बड़ी दुविधा होगी कि वो पहले कौनसी फिल्म देखें. वहीं, अगर यह फिल्म एक साथ रिलीज हुई तो इनकी कमाई पर बड़ा असर पड़ने वाला है.

