ETV Bharat / entertainment

Rashmika-Vijay Wedding : शादी के बाद पहली बार सामने आए रश्मिका-विजय, एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज

नव विवाहित जोड़ा शुक्रवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक एयरपोर्ट) पहुंचे, जहां फैंस ने उनका स्वागत किया...

Devarakonda Rashmika Wedding
शादी के बाद पहली बार सामने आए रश्मिका-विजय (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 27, 2026 at 3:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुरः अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच बसे उदयपुर में शाही शादी के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए. नव विवाहित जोड़ा शुक्रवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक एयरपोर्ट) पहुंचा, जहां फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

एयरपोर्ट पर कपल ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर उनका आभार जताया. शादी के बाद दोनों की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस रही, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आए. इस दौरान रश्मिका मंदाना लाल रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं, जबकि विजय देवरकोंडा लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. दोनों का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया.

नव विवाहित जोड़ा, एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज (ETV Bharat Udaipur)

इसी के साथ ही शादी समारोह में शामिल हुए मेहमानों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस ईशा रेब्बा भी डबोक एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वे जल्द ही रवाना होने वाली हैं. इस दौरान ईशा ने क्लासी और कंफर्टेबल ट्रैवल आउटफिट कैरी किया, जो उनके स्टाइलिश अंदाज को दर्शाता है. उदयपुर में हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी की चर्चा अब भी बनी हुई है.

गुरुवार को दोनों शादी के बंधन में बंधे. शादी की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और दक्षिण भारत से विशेष रूप से आमंत्रित पंडितों की टीम बुधवार को ही पहुंच गई थी. समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक शहनाई की धुन ने माहौल को और भी खास बनाया.

पढे़ं : शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली झलक, फैंस पर लुटाया प्यार, न्यूली वेड कपल ने PM मोदी को रिसेप्शन पर किया इनवाइट

पढ़ें : रश्मिका-विजय के वेडिंग पोस्ट पर लगी फैंस के LIKE की झड़ी, सिड-कियारा, रालिया और विरुष्का को भी छोड़ा पीछे

पढे़ं : Virosh Wedding : एक दूजे के हुए विजय-रश्मिका, उदयपुर में छाया साउथ इंडियन रंग

पढ़ें : शादी नहीं, टैलेंट है असली पहचान: रश्मिका मंदाना ने बदली परंपरा, ब्याह के बाद भी नहीं छोड़ेंगी एक्टिंग

शादी के दौरान रश्मिका ने सिंदूरी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली साड़ी पहनकर पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन का आकर्षक रूप धारण किया. उन्होंने माथे पर सोने की पट्टी और गले में भारी हार पहनकर अपने लुक को और भी निखारा. मंगलसूत्र की रस्म के दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आए, जिसने इस पल को और भावुक बना दिया. दूसरी ओर विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक धोती और कंधे पर लाल रंग का दुपट्टा पहनकर अपनी संस्कृति को खूबसूरती से प्रस्तुत किया. दोनों अपने पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.