ETV Bharat / entertainment

अनुष्का शर्मा के स्टार हसबैंड विराट कोहली का बर्थडे, इन 8 प्वाइंट से समझें एक्ट्रेस ने क्रिकेटर संग कैसे मेंटेन की लाइफ

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को अगले महीने (दिसंबर) 9 साल पूरे होने जा रहे हैं.

Virat Kohli Birthday
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (IMAGE/IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : November 5, 2026 at 10:49 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर को पूरी दुनिया से फैंस जन्मदिन विश कर रहे हैं. कपल के फैंस को इंतजार है कि आज अनुष्का शर्मा अपने स्टार हसबैंड को किस तरह से सोशल मीडिया पर आकर विश करने वाली हैं. फिलहाल अनुष्का ने विराट के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन इससे पहले हम जानते हैं कि विराट और अनुष्का ने अपनी डेटिंग से लेकर आज तक की लाइफ को कैसे मेंटेन किया है.

अनुष्का शर्मा का विराट संग शादी पर बयान

विराट कोहली से शादी करने पर अनुष्का शर्मा ने कहा था, 'मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है. मैंने अपने आत्मविश्वास से शादी की है. मैंने उस शख्स से शादी की है, जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं. जब हम एक होते हैं, तो दुनिया कहीं खत्म हो जाती है'.

डेटिंग से बच्चों की प्राइवेसी तक कैसे मेंटेन की लाइफ?

पहली मीटिंग: अनुष्का शर्मा की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू विज्ञापन शूट के दौरान हुई, जहां विराट ने घबराहट में खुद का मजाक उड़ाने वाला एक चुटकुला सुनाकर एक्ट्रेस से बातचीत की शुरुआत की थी. यह उस वक्त की बात है, जब अनुष्का फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला कर रही थीं. बता दें, आज भी अनुष्का पवेलियन से अपने स्टार हसबैंड का हौसला बढ़ाती रहती हैं.

पब्लिकली स्पॉटिंग: अनुष्का-विराट ने बिना किसी को पता चले मोबाइल चेटिंग की और फिर साल 2014-15 में पब्लिकली स्पॉट होने लगे. साल 2014 में विराट ने एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठीं अनुष्का को किस भेजा था और यहां से उनकी रिलेशनशिप पर मुहर लग गई थी.

ब्रीफ ब्रेकअप (2016): एक साल तक डेट करने के बाद दोनों कुछ समय के लिए दुनिया की नजर में अलग हुए. उनका अलग होने का मतलब रिश्ते को और मजबूत, करियर पर ध्यान देना और प्यार को शादी में बदलने पर था.

सीक्रेट वेडिंग (2017): दुनिया की नजरों से बचकर साल 2017 में अनुष्का ने विराट से इटली में दिसंबर 2017 में शादी रचा ली और यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें घर के और गिने-चुने करीबी रिश्तेदार ही मौजूद हुए थे.

एज गैप: कई स्टार कपल की तरह से अनुष्का और विराट में ही एज गैप है. दरअसल, यहां अनुष्का शर्मा पति विराट से उम्र में 5 से 6 महीने बड़ी हैं, बावजूद इसके दोनों की लव-केमिस्ट्री देखते ही बनती है और कपल ने रिलेशनशिप में उम्र से जुड़ी किसी भी तरह की अनबन को नहीं होने दिया.

पेरेंटहुड: इसमें कोई शक नहीं है कि अनुष्का और विराट एक अच्छे पेरेंट्स है. समय-समय पर कपल की अच्छी पेरेंटिंग देखने को मिलती रहती है. कपल के दो बच्चे वामिका और अकाय हैं. बेटी (वामिका) की उम्र 5 और बेटे (अकाय) की 2 साल से ज्यादा है.

बच्चों की प्राइवेसी: अनुष्का और विराट ने अभी तक अपने दोनों बच्चे की शक्ल पब्लिकली दिखाई नहीं है. कपल अपने बच्चों की सिक्योरिटी और उनकी लाइफ को लेकर काफी सचेत हैं और पब्लिकली उनका पूरा ध्यान भी रखते हैं. कपल अक्सर अपने बच्चों के साथ खेलने की तस्वीरें भी शेयर करते हैं, लेकिन अभी तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है. साथ ही कपल ने मीडिया और पैपराजी को उनके बच्चों के फेस रिवील करने के लिए सख्त मना कर दिया है

सोशल सर्विस और आस्था: कपल लोगों को मदद करने के लिए SEVVA नामक एक संस्था भी चलाता है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी वामिका को बतौर पार्टनर जोड़ा हुआ है. सोशल सर्विस करने के साथ-साथ विराट-अनुष्का बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक भी हैं. कपल को कई बार प्रेमानंद महाराज के द्वार पर देखा गया है. कपल का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आता है.

अनुष्का-विराट वर्कफ्रंट

फिलहाल अनुष्का एक हाउस वाइफ हैं और उन्हें लंबे समय से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है. अनुष्का बतौर मां फिलहाल अपने दोनों बच्चों की अच्छे से देखभाल कर रही हैं. वहीं, विराट कोहली की बात करें तो वह एक जिम्मेदार पति और पिता होने के नाते घर की एक-एक चीज का ख्याल रखते हैं. विराट पत्नी अनुष्का और अपने दोनों बच्चों को दुनिया की सारी खुशियां देने के लिए आज भी क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. फिलहाल विराट न्यूजीलैंड टूर पर हैं, जहां उन्होंने पहले ही वनडे मैच में मेजबान टीम के खिलाफ अर्द्धशतक लगाकर टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाई.

ये भी पढ़ें:

WATCH: RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा संग प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचें विराट कोहली, भक्तों को देख बोलें 'राधे-राधे'