ETV Bharat / entertainment

विजय कृष्णा का 81 की उम्र में निधन, 'देवदास' में किया था शाहरुख खान के पिता का रोल

विजय कृष्णा को साल 2004 में उन्हें इंग्लिश डांस ड्रामा फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' से खूब तारीफ मिली थी.

Etv vijay crishna passes away at 81
विजय कृष्णा का 81 की उम्र में निधन (Screen Grab)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : March 4, 2026 at 3:21 PM IST

|

Updated : March 4, 2026 at 3:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: फेमस एक्टर थिएटर आर्टिस्ट, एनवायरनमेंटलिस्ट और गोदरेज परिवार के बिजनेस के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख खान के सख्त पिता का रोल किया था. एक्टर के निधन पर कई एक्टर्स ने शोक व्यक्त किया है. एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने एक पोस्ट जारी कर उनके निधन पर दुख जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने एक्टर के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं. कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी, स्मिता कृष्णा, बेटी नायरिका होल्कर हैं.

किन फिल्मों में काम किया था काम?

विजय ने वैसे को तोई नाटक और फिल्में कीं, लेकिन फिल्म देवदास से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा वह माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और जैकी श्रॉफ के साथ भी काम कर चुके हैं.

साल 2004 में उन्हें इंग्लिश डांस ड्रामा फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' से खूब तारीफ मिली थी. फिल्म का निर्देशन पामेला रूक्स ने किया था और यह महेश दत्तानी के नाटक पर बेस्ड थी. फिल्म में शोभना, आरिफ जकारिया और अनुष्का शंकर ने एक्टिंग में डेब्यू किया था. फिल्म को इंग्लिश में बेस्ट फीचर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था.

एक्ट्रेस ने जताया शोक

एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट लिलेट दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर दुख व्यक्त किया है. एक्ट्रेस ने लिखा है, 'दिल टूट गया है...हमारे प्यारे विजय कृष्णा... जो 25 वर्षों से अधिक समय तक हमारे थिएटर परिवार और 'डांस लाइक अ मैन' का हिस्सा रहे... अब हमारे बीच नहीं रहे...बहुमुखी प्रतिभा के धनी... एक प्रतिभाशाली अभिनेता, सुंदर, आकर्षक, अपनी खास व्यंग्यात्मक हास्य शैली के लिए मशहूर, वे हम सभी के प्रिय और प्रिय थे... अनगिनत यादें मेरे दिल और दिमाग में उमड़ रही हैं और मुझे भावुक कर रही हैं... रेस्ट इन पीस मेरे जयराज... आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा...ईश्वर करे कि आप स्वर्ग में भी वैसे ही आनंदित हों जैसे आप हम सभी को यहां करते थे...उनकी प्यारी पत्नी स्मिता, बेटियों नायरिका और फ्रेयान और पूरे परिवार के लिए प्यार और प्रार्थनाएं. इस दुखभरे कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने उनकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक तस्वीर में लिलेट खुद विजय के साथ फिल्म के एक सीन में दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें:

फिर बिगड़ी दीपिका कक्कड़ की तबीयत, पत्नी की सर्जरी के बाद शोएब इब्राहिम का आया रिएक्शन, बोले- बस थोड़ा दर्द में है

Last Updated : March 4, 2026 at 3:30 PM IST