अंटार्कटिका में होगा 'वाराणसी' का अगला शेड्यूल, प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की बातचीत से खुली पोल
प्रियंका ने 'द ब्लफ' में अपने अभिनय की महेश बाबू द्वारा तारीफ के जवाब में वाराणसी में अंटार्कटिका के शूट की ओर इशारा किया.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : March 2, 2026 at 11:44 AM IST
हैदराबाद: जब महेश बाबू ने फिल्म 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा जोनास के दमदार अभिनय की तारीफ की, तो फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के बारे में किसी बड़े अपडेट की उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्रियंका ने अपने रोमांचक जवाब से सबको चौंका दिया, जिससे एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'वाराणसी' के अगले शेड्यूल की ओर इशारा मिला.
महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'द ब्लफ' में शानदार अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा, "द ब्लफ एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें एक्शन और भावनाओं का अद्भुत संगम है!!! प्रियंका चोपड़ा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है... इस शानदार काम के लिए पूरी टीम को मेरा ढेर सारा प्यार।"
Thank you my friend 🙏🏽 🏴☠️
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 1, 2026
See you soon in Antarctica. ⭐️ @urstrulyMahesh https://t.co/HpBfRPbMEg
प्रियंका ने बड़े ही प्यारे और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, "धन्यवाद मेरे दोस्त, अंटार्कटिका में जल्द मिलते हैं, सिर्फ एक लाइन में उन्होंने यह संकेत दे दिया कि वाराणसी की शूटिंग का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका में हो सकता है, इससे फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है'.
#TheBluff is a a well mounted film with engaging action n emotions !!! 👏🏻👏🏻👏🏻 @priyankachopra is in top form 💥💥💥 swashbuckling and ticking all the boxes with a packed performance… Sending all my love to the team for the amazing work ♥️♥️♥️
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) March 1, 2026
वाराणसी फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं और प्रियंका लगभग 6-7 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. हाल ही में एक टॉक शो में उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं वाराणसी नाम की फिल्म कर रही हूं, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जो भारत के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं. यह एक रोमांचक अनुभव होने वाला है. मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. हमने इसे आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया है और इसकी शूटिंग 14 महीनों से चल रही है'.
Let it bang……#VARANASI ON APRIL 7th, 2027. pic.twitter.com/nRYtTdA8bd
— Varanasi (@VaranasiMovie) January 30, 2026
यह फिल्म एक एपिक एक्शन-एडवेंचर है और इसका निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है. लगभग 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. टीम हाल ही में 12-14 दिनों के शेड्यूल के लिए जॉर्जिया रवाना हुई है. इसके बाद, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अंटार्कटिका अगला गंतव्य हो सकता है. फिल्म को 7 अप्रैल, 2027 को आईमैक्स में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना है. खबरों के मुताबिक, महेश बाबू रुद्र नाम का किरदार निभाएंगे, जबकि प्रियंका मंदाकिनी की भूमिका में होंगी.
— Varanasi (@VaranasiMovie) February 3, 2026
वहीं, प्रियंका की हालिया फिल्म 'द ब्लफ', जिसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने निर्देशित किया है, केमैन द्वीप समूह में फिल्माई गई है और इसमें जबरदस्त एक्शन सीन हैं. यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. उन्होंने तलवार और बंदूक के दमदार दृश्यों में अभिनय किया है और राजामौली समेत कई लोगों से प्रशंसा प्राप्त की है.

