ETV Bharat / entertainment

टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी ने पौष पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान, हरिद्वार में लगाई डुबकी

टीवी कलाकार अर्जुन बिजलानी ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के ऑनर चिन्मय पंडित के साथ हरिद्वार के गंगा घाट पहुंचे

ARJUN BIJLANI GANGA SNAN
टीवी कलाकार अर्जुन बिजलानी ने किया गंगा स्नान (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 3, 2026 at 4:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

ऋषिकेश: आज पौष पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु नव वर्ष 2026 का पहला स्नान कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से 44 दिवसीय माघ मेला शुरू हो गया है. इधर देवभूमि उत्तराखंड में गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. धर्म नगरी हरिद्वार और संत नगरी ऋषिकेश में विशेष रूप से सनातन हिंदू धर्म के अनुयायियों ने गंगा स्नान कर अपनी सुख समृद्धि के साथ पितरों की आत्म की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की. मशहूर टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया.

आज पौष पूर्णिमा का स्नान है: मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपने निजी कार्य से उत्तराखंड आए थे. आज पौष पूर्णिमा तथा माघ स्नान प्रारंभ हो गया है. ऐसे में टेलीविजन सीरियल्स के मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी भी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान किया. ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के ऑनर चिन्मय पंडित के साथ पहुंचे अर्जुन बिजलानी ने बताया कि निजी कार्य से देहरादून आये थे. आज चूंकि मेरी फ्लाइट शाम की है. समय भी था, तो चिन्मय से चर्चाओं के बीच गंगा स्नान का मन बन बैठा.

टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी ने पौष पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान (VIDEO-ETV Bharat)

टीवी कलाकार अर्जुन बिजलानी ने किया गंगा स्नान: अर्जुन ने जानकारी साझा करते हुए बताया एक बार बनारस शूटिंग के दौरान भी जब वहां गए थे तो वह दिन गंगा दशहरा का बड़ा दिन था. आज भी पौष पूर्णिमा जैसा बड़ा दिन है. उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर वाकई बहुत शांति मिलती है. अर्जुन बिजलानी ने श्रद्धालुओं से भी अपील की विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर आप भी जरूर आएं. इस मौके पर गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने भी अर्जुन बिजलानी का रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया.

पूर्णिमा का हिंदू धर्म में है विशेष महत्व: गौरतलब है कि सनातन हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व है. आज शनिवार 3 जनवरी को साल 2026 की पहली पूर्णिमा मनाई जा रही है. धर्मग्रंथों के अनुसार पौष माह की पूर्णिमा तिथि, मोक्ष की कामना रखने वाले जातकों के लिए बहुत फलदायी मानी जाती है. आज से ही प्रयागराज में संगम तट पर विश्व प्रसिद्ध माघ स्नान की शुरुआत हो गई है.

कौन हैं टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी: अर्जुन बिजलानी एक अभिनेता हैं. वो मुख्य रूप से हिंदी सीरियल्स में काम करते हैं. अर्जुन ने हंगामा टीवी पर एकता कपूर के शो कार्तिका से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी. इसके साथ ही उन्होंने नागिन और इश्क में मरजावां, मेरी आशिकी तुम से ही, लेफ्ट राइट लेफ्ट, मिले जब हम तुम जैसे सीरियल में भी अपने अभिनय के झंडे गाड़े हैं.
ये भी पढ़ें: नव वर्ष 2026 का पहला बड़ा स्नान पर्व, माघ माह की पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालु लगा रहे गंगा में डुबकी